ETV Bharat / city

कांग्रेस ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों के लिए नियुक्त किए केंद्रीय पर्यवेक्षक

author img

By

Published : Oct 14, 2021, 8:16 PM IST

कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य व हिमाचल मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने मंडी लोकसभा और फतेहपुर, अर्की व जुब्बल-कोटखाई विधानसभा उपचुनावों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां कर दी हैं. हरियाणा के कांग्रेस विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा को मंडी संसदीय क्षेत्र के लिये केंद्रीय पर्यवेक्षक जबकि महाराष्ट्र से पूर्व मंत्री अनीस अहमद को मंडी संसदीय क्षेत्र के लिये सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.

उपचुनाव
कांग्रेस

शिमला: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की स्वीकृति से कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य व हिमाचल मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने मंडी लोकसभा और फतेहपुर, अर्की व जुब्बल-कोटखाई विधानसभा उपचुनावों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां कर दी हैं.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव रजनीश किमटा ने जानकारी देते हुये बताया कि, हरियाणा के कांग्रेस विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा को मंडी संसदीय क्षेत्र के लिये केंद्रीय पर्यवेक्षक जबकि महाराष्ट्र से पूर्व मंत्री अनीस अहमद को मंडी संसदीय क्षेत्र के लिये सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.

रजनीश किमटा ने बताया कि, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा को सुन्दरनगर विधान सभा क्षेत्र का केंद्रीय पर्यवेक्षेक नियुक्त किया गया है. अर्की विधान सभा क्षेत्र के लिए विधायक चौधरी आफताब अहमद व विधायक भरत भूषण बतरा को केंद्रीय पर्यवेक्षक लगाया है. पूर्व लोकसभा सांसद श्रुति चौधरी को रामपुर विधान सभा क्षेत्र, विधायक करण दलाल को कुल्लू व मनाली विधान सभा क्षेत्र का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.

उन्होंने कहा कि, विधायक धर्म सिंह छोकर को जुब्बल कोटखाई विधान सभा क्षेत्र, विधायक मेवा सिंह को सुन्दरनगर विधान सभा क्षेत्र का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. पूर्व विधायक ठाकुर बलवीर सिंह को फतेहपुर विधान सभा व जोगिंद्र नगर विधान सभा क्षेत्र का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.

किमटा ने बताया कि, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस महासचिव नीतू वर्मा सोईन को मण्डी सदर व द्रंग का केंद्रीय पर्यवेक्षक लगाया गया है. अमरप्रीत लाली को करसोग व आनी का केंद्रीय पर्यवेक्षक और गौरव तुषार को नाचन विधान सभा क्षेत्र का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.

ये भी पढ़ें : कारगिल युद्ध से जुड़े विवादित बयान पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने मांगी माफी

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.