ETV Bharat / city

जन आशीर्वाद यात्रा: चंडीगढ़ पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर का भव्य स्वागत

author img

By

Published : Aug 19, 2021, 11:58 AM IST

Updated : Aug 19, 2021, 12:50 PM IST

दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर का बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया. इस मौके पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, मंत्री सुखराम चौधरी, विधायक रीना कश्यप, जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह, संजीव कटवाल, बलदेव तोमर समेत बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

अनुराग ठाकुर का स्वागत
अनुराग ठाकुर का स्वागत

चंडीगढ़/शिमला: हिमाचल प्रदेश में आज से बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत हो रही है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे. जन आशीर्वाद यात्रा आज से 23 अगस्त तक लगातार 5 दिनों तक चलेगी.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने के लिए दिल्ली से पहले चंडीगढ़ पहुंचे. यहां हिमाचल भवन में अनुराग ठाकुर का बीजेपी नेताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया. इस मौके पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, मंत्री सुखराम चौधरी, विधायक रीना कश्यप, जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह, संजीव कटवाल, बलदेव तोमर समेत बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

वीडियो

यहां से अनुराग ठाकुर सड़क मार्ग के द्वारा पहले जिला सोलन के परवाणू पहुंचे. बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से अनुराग ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल भी रहे मौजूद. अनुराग ठाकुर की यह यात्रा चारों संसदीय क्षेत्रों से होते हुए 8 जिला, लगभग 37 विधान सभा क्षेत्रों से गुजरेगी और 650 कि.मी. का सफर तय करेगी. इस दौरान लगभग 90 कार्यक्रम किए जाएंगे.

पहले दिन यह यात्रा शिमला संसदीय क्षेत्र से शुरू हो रही है. दूसरे दिन शिमला से बिलापुर होते होते हुए मंडी संसदीय क्षेत्र में प्रवेश करेगी. तीसरे दिन मंडी से कांगड़ा संसदीय क्षेत्र तथा चौथे दिन यह यात्रा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में प्रवेश करेगी. 5वें दिन हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में ही इस यात्रा का समापन होगा. इस दौरान अनुराग ठाकुर अलग-अलग जगह जनता को सम्बोधित भी करेंगे और प्रदेश के शक्तिपीठों में दर्शन भी करेंगे.

प्रदेश के सभी विधायक, 2017 विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी, चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, जन प्रतिनिधि, प्रदेश, जिला, मंडल के पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता अपने-अपने मंडल में इस यात्रा का स्वागत करेंगे.

ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की अपील, जन आशीर्वाद यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का करें पालन

Last Updated : Aug 19, 2021, 12:50 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.