ETV Bharat / city

कसोल की पहाड़ी पर भूस्खलन, मेहा नाले में बाढ़ से पेयजल सप्लाई प्रभावित, जानें कितने देवदार पेड़ों को हुआ नुकसान

author img

By

Published : Jul 29, 2022, 11:33 AM IST

Updated : Jul 29, 2022, 11:57 AM IST

Landslide In Manikaran Valley
कसोल की पहाड़ी पर भूस्खलन.

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के कसोल पहाड़ियों पर वीरवार को भूस्खलन (Landslide In Manikaran Valley) हुआ.जिससे कसोल जंगल में 2 दर्जन से अधिक देवदार के पेड़ों को नुकसान पहुंचा. Landslides on Kasol hills) वहीं, उझी घाटी के मेहा नाले में भी बाढ़ आने (Landslide In Kullu) के कारण गांव की पेयजल सप्लाई प्रभावित हो गई.

कुल्लू: जिला कुल्लू में भारी बारिश (Heavy Rain In Kullu) के बाद अब भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है. वीरवार शाम को मणिकर्ण घाटी की कसोल पहाड़ियों पर भूस्खलन (Landslide In Manikaran Valley) हुआ. पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गई, जिसके चलते कसोल के जंगल में 2 दर्जन से अधिक देवदार के पेड़ों को नुकसान हुआ.

नदी में गिरी चट्टानें: इसके अलावा पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें पार्वती नदी में गिर गई, जिसके चलते थोड़ी देर के लिए पार्वती नदी का बहाव थम (Landslides on Kasol hills) गया, लेकिन उसके बाद नदी ने अपना रास्ता बना लिया वहीं ,स्थानीय लोगों ने इस बारे में कुल्लू प्रशासन को सूचित किया. वरुण कुमार, अजय व शशि पाल का कहना है कि शाम को अपने घरों में थे, तभी अचानक उन्हें पहाड़ी से जोर-जोर की आवाजें सुनाई दी. जैसे ही वह अपने घर से बाहर निकले तो देखा पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने लगी.इससे देवदार के पेड़ों को नुकसान हुआ.

कसोल की पहाड़ी पर भूस्खलन, पार्वती नदी का रुका बहाव.

पेयजल स्पलाई प्रभावित: वहीं ,जिला कुल्लू की उझी घाटी के मेहा नाले में भी बाढ़ आ (Landslide In Kullu) गई. बाढ़ आने के कारण जहां गांव की पेयजल सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित हो गई. वहीं, डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने लोगों से अपील की है कि बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा बना हुआ है. इस कारण सफर सावधानी के साथ करें.

ये भी पढ़ें: SOLAN: चिकनी खड्ड में फंस गए 5 युवक, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू, देखे वीडियो

Last Updated :Jul 29, 2022, 11:57 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.