ETV Bharat / city

15 दिसंबर से पहले अपने पद से इस्तीफा देंगे सतपाल सिंह सत्ती, नवंबर में होंगे चुनाव

author img

By

Published : Nov 6, 2019, 11:15 AM IST

वर्तमान अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती 15 दिसंबर से पहले अपने पद से मुक्त हो जाएंगे. ये बात सतपाल सत्ती ने प्रेस वार्ता के दौरान कही. नए अध्यक्ष के संभावित चेहरे के सवाल पर सतपाल सिंह ने कहा कि ये मेरी विरासत नहीं है और मैं तय नहीं कर सकता की नया अध्यक्ष कौन होगा.

सतपाल सिंह सत्ती

हमीरपुर: प्रदेश भाजपा को 1 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा. वर्तमान अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती 15 दिसंबर से पहले अपने पद से हट जाएंगे. ये बात सतपाल सत्ती ने प्रेस वार्ता के दौरान कही.

प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने नए अध्यक्ष के संभावित चेहरे के सवाल पर कहा कि ये उनकी विरासत नहीं है जो ये तय करेंगे की अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा. ये पार्टी की विरासत है. पार्टी की कोर कमेटी और केंद्रीय हाईकमान ही तय करेंगे की नया प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा.

वीडियो

बता दें कि 1 दिंसबर से 15 दिसंबर तक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती अपने पद से हट जाएंगे. इसके अलावा अभी प्रदेश में मंडल के चुनाव हो रहे हैं.

Intro:भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव पर बोले सतपाल सत्ती, 15 दिसंबर से पहले अपने पद से हट जाऊंगा
हमीरपुर.
प्रदेश भाजपा को 15 दिसंबर से पहले पहले नया अध्यक्ष मिल जाएगा. वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती 15 दिसंबर से पहले अपने पद से हट जाएंगे. हमीरपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान अध्यक्ष का सवाल सामने आने पर सतपाल सत्ती ने जवाब दिया कि वह 15 दिसंबर से पहले अपने पद से हट रहे हैं वही नए अध्यक्ष के संभावित चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनकी विरासत नहीं है जो वह तय करेंगे. सतपाल सत्ती का कहना है कि यह पार्टी की विरासत है और पार्टी की कोर कमेटी और केंद्रीय हाईकमान यह तय करेगी.
बता दें कि अभी मंडलों के चुनाव हो रहे हैं। इसके बाद नवंबर में जिला अध्यक्षों के लिए चुनाव होगा। 1 से 15 दिसंबर के बीच भाजपा का नया  प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। फिलहाल प्रदेश में सरकार के साथ ही भाजपा का संगठन भी धर्मशाला में प्रस्तावित इन्वेस्टर्स मीट को लेकर व्यस्त है जिस कारण संगठनात्मक चुनावों में कुछ देरी हो सकती है.






Body:hhn


Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.