धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में बन रहा है भव्य महाभारत वर्चुअल म्यूजियम, आपको होगा महाभारत काल का आभास

By

Published : Jan 7, 2022, 7:57 PM IST

thumbnail

कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पूरी दुनिया में महाभारत युद्ध और गीता की जन्मस्थली के रूप में जानी जाती है. हर साल यहां लाखों श्रद्धालु श्रीकृष्ण की कर्मस्थली के दर्शन के लिए पहुंचती है. श्रद्धालुओं के लिए महाभारत की इस धरती का विकास कार्य जोरों पर है. सरकार और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से इस तीर्थ स्थल को और भव्य बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. इन्ही एक विकास कार्यों में है ज्योतिसर तीर्थ स्थल पर बन रहे वर्चुअल म्यूजियम (virtual museum in kurukshetra) की. कई एकड़ भूमि पर बनाए जा रहे वर्चुअल म्यूजियम को करीब 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से बनाया जा रहा है जो करीब 1 साल में तैयार होगा. इस म्यूजियम में महाभारत का चित्रण किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को असली में महाभारत काल में पहुंचने का अनुभव मिलेगा. इस म्यूजियम में देश की सबसे अच्छी और नई तकनीक का प्रयोग किया जाएगा.

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.