ETV Bharat / state

नए साल पर महंगाई की मार, यमुनानगर में लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया

author img

By

Published : Jan 3, 2020, 9:18 AM IST

नए साल के पहले दिन से महंगाई को झटका लगा है. नए साल पर गैस सिलेंडर का रेट और ट्रेन का किराया दोनों बढ़ गए हैं. इस पर यमुनानगर के लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है.

reaction on hike in rail fare and gas cylinder rate
नए साल से बढ़े रेल किराये और गैस सिलेंडर के रेट

यमुनानगर: नए साल से केंद्र सरकार ने सिलेंडर ओर रेल किराए में बढ़ोत्तरी कर आम जनता के जेब पर बोझ बढ़ा दिया है. बढ़े किराये के ऊपर यमुनानगर के लोगों ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दी.

स्थानीय लोगों ने दी अलग-अलग राय
यमुनानगर के लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिली. कुछ लोग सरकार के इस फैसले से नारज नजर आए तो कुछ लोगों ने सरकार के इस फैसले की सराहना की. लोगों ने कहा कि सरकार हमारे लिए सुविधाओं के लिए ही किराये में बढ़ोत्तरी करती है.

क्लिक कर सुने आम जनता की राय

जेब पर पड़ेगा बोझ-ग्रहणी
यमुनानगर की रहने वाली एक ग्रहणी ने कहा कि गैस सिलेंडर का रेट बढ़ने से उनके किचन में इसका असर जरूर पड़ेगा. पहले ही प्याज और दूसरी सब्जियों का रेट आसमान छू रहा है. अब सिलेंडर का रेट भी बढ़ जाने से उनपर पैसों की मार जरूर पड़ेगी. वहीं दूसरी ग्रहणी ने कहा कि सरकार हमारी सुविधाओं के लिए ही रेट बढ़ाती है. अगर सरकार रेट नहीं बढ़ाएगी तो सिनियर सिटिजन, महिलाओं को सब्सिडी कहा से मिलेगी.

ये भी पढ़िए: नेपाली बताकर पासपोर्ट बनाने से इनकार, चेहरा देखकर ही महिला से मांगा नागरिकता का प्रमाण

वहीं यमुनानगर निवासी अवतार चुघ ने कहा कि गैस सिलेंडर जैसी चीजें मूलभूत सुविधाएं हैं. जिसका असर मिडल क्लास फैमिली के लोगों पर जरूर पड़ता है. उनका कहना है कि सरकार को इन चीजों के ऊपर थोड़ा नरम रवैया अपनाना चाहिए, क्योंकि सरकार के पास सरकार का रेवेन्यू बढ़ाने की और भी बहुत सारे साधन है.

'सरकार को देनी चाहिए सुविधाएं'
इसके अलावा यमुनानगर के रहने वाले एक सीनियर सिटीजन ने कहा कि सरकार को बहुत खर्च करना पड़ता है, इसलिए अगर चीजों के दाम बढ़ते हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि चीजों के दाम बढ़ने के साथ ही सरकार को सीनियर सिटीजन के लिए रेलवे में सुविधाएं अच्छी देनी चाहिए.

Intro:एंकर सरकार ने नए साल पर सीलैंडर ओर रेल किराए में बढ़ोत्तड़ी कर आम जनता के ऊपर बोझ डाल दिया है।इस पर यमुनानगर के लोगो की अलग 2 राय है। कुछ लोग आम जनता पर मान रहे हैं लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि देश और प्रदेश चलाने के लिए अगर सरकार कुछ चीजों के दामो में कुछ बढ़ोतरी करती भी है तो इसमें कोई बुराई नही नही है।




Body:वीओ रेल किराए किराए और गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी होने पर यमुनानगर के लोगों की अलग-अलग राय है कुछ का कहना है कि सरकार हर चीज का दाम बड़ा हीरो ही है लेकिन काम तो कुछ होता नहीं लेकिन दूसरी और कुछ और ऐसे लोग भी हैं जिनका यह कहना है अगर सरकार में दामो में कुछ बढ़ोतरी की भी है तो इसमें कोई बुराई नहीं है।

वीओ यमुनानगर की रहने वाली एक ग्रहणी का कहना है कि गैस सिलेंडर का रेट बढ़ने से उनके किचन में उसका असर जरूर पड़ेगा अभी काफी दिनों से प्याज का दाम भी आसमान छू रहा है और अब सिलेंडर के रेट बढ़ने से घर के बजट पर इसका असर देखने को मिलेगा।

बाइट ग्रहणी

वीओ यमुनानगर निवासी अवतार चुघ का कहना है गैस सिलेंडर जैसी चीजें मूलभूत सुविधाएं हैं जिसका असर मिडल क्लास फैमिली के लोगों पर जरूर पड़ता है उनका कहना है कि सरकार को इन चीजों के ऊपर थोड़ा नरम रवैया अपनाना चाहिए क्योंकि सरकार के पास सरकार का रेवेन्यू बढ़ाने की और भी बहुत सारे साधन है। उनका कहना है कि रेल में किराए में बढ़ोतरी करना अच्छी बात है लेकिन सरकार को उसे हिसाब से लोगों को सुविधाएं भी देनी चाहिए।

बाइट अवतार चुग

वीओ यमुनानगर के रहने वाले एक सीनियर सिटीजन का कहना है के सरकार को कितने खर्च करने पड़ते हैं इसलिए अगर चीजों के दाम बढ़ते हैं इसमें कोई बुराई नहीं है। रेल किराए में बढ़ोतरी अगर की है तो सरकार ने सीनियर सिटीजन को रेलवे में सफर करने के लिए कितनी सहूलतें दी है।

वीओ एक और सेवानिवृत्त व्यक्ति का कहना है कि रेल के किराए में बढ़ोतरी कर दी है लेकिन इसके साथ-साथ यात्रियों को जैसी सुविधाएं भी मिलनी चाहिए सरकार दाम तो बढ़ा देती है लेकिन जैसी सुविधाएं नहीं देती।





Conclusion:रेल किराए में बढ़ोतरी और गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने पर यमुनानगर के लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.