ETV Bharat / state

विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष का दावा- कुछ दिन में टूट जायेगा बीजेपी-जेजेपी गठबंधन, कांग्रेस बनायेगी सरकार

author img

By

Published : Mar 13, 2023, 12:40 PM IST

Congress MLA Kuldeep Sharma
कांग्रेस विधायक कुलदीप शर्मा

हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और गन्नौर से कांग्रेस के विधायक कुलदीप शर्मा (Congress MLA Kuldeep Sharma) ने दावा किया है कि प्रदेश में बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन टूटने वाला है. जिसके बाद कांग्रेस अपनी सरकार बनायेगी.

सोनीपत: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चल रहा है. हरियाणा में भी कांग्रेस कार्यकर्ता इस अभियान को जन अभियान बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटे हैं. इसी मामले कोलेकर गन्नौर बीएसटी कॉलोनी स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने के कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए.

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुलदीप शर्मा ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती मिली है. इसके ठीक बाद अब प्रदेश में कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत कर दी है. गन्नौर विधानसभा में यह अभियान 16 से 22 मार्च तक चलाया जाएगा. इस अभियान के दौरान वह और गन्नौर विधानसभा के पर्यवेक्षक महेंद्र सिंह कादियान गन्नौर ब्लॉक के प्रत्येक गांव में पहुंचेंगे और लोगों को हरियाणा की खट्टर-दुष्यंत सरकार की कुरीतियों को उजागर कर जगाने का काम करेंगे.

विधायक कुलदीप शर्मा ने सरपंचों पर हुए लाठी चार्ज पर कहा कि गठबंधन सरकार ने जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों पर लाठियां बरसाई है जो लोकतंत्र के नाम पर कलंक है. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन सरकार में फूट पड़ चुकी है. जजपा विधायक उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के खिलाफ बोलते हैं. जजपा नेताओं की जुबान कुछ है और भाजपा नेताओं की कुछ. गठबंधन सरकार अपने अंदर चल रहे विरोधाभास को नहीं देख रही. कुलदीप शर्मा ने दावा किया कि थोड़े दिन में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन छिन्न-भिन्न हो जाएगा और प्रदेश में कांग्रेस अपनी सरकार बनाएगी.

ये भी पढ़ें- अधिवेशन के बाद कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो जनसभा, दिग्गजों ने मोदी सरकार के खिलाफ भरी हुंकार !

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.