ETV Bharat / state

सिरसा में पराली ना जलाने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि जारी, कृषि विभाग ने दी जानकारी

author img

By

Published : Dec 19, 2019, 10:13 PM IST

110 किसानों के खिलाफ पराली जलाने के आरोप में FIR हो चुकी है. इसके इलावा 315 किसानों पर कृषि विभाग ने जुर्माना भी लगाया था. कृषि विभाग इस राशि की रिकवरी करने का भी दावा कर रहा है.

burn stubble in Sirsa
http://10.10.50.70:6060///finalout1/haryana-nle/finalout/19-December-2019/5429241_parali.mp4

सिरसा: कृषि विभाग ने पराली नहीं जलाने वाले किसानों को प्रोत्साहित राशि जारी कर दी है. विभाग ने सिरसा जिले के 1478 किसानों को सोसाइटी के माध्यम से ये राशि जारी की है. सिरसा जिले में 1462 एकड़ में धान की बिजाई की गई थी. जिसके आधार पर कृषि विभाग ने 14 लाख 62 हजार 900 रुपये की राशि जारी की है.

कृषि विभाग ने 14 लाख 62 हजार 900 रुपये की राशि जारी की है
कृषि विभाग द्वारा प्रोत्साहित राशि जारी होने के बाद किसानों ने भी हरियाणा सरकार और कृषि विभाग का आभार जताया है. सोसाइटी किसानों को जल्द ही ये राशि जारी कर देगी. कृषि विभाग ने पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने इस बार पराली जलाने वाली 480 जगहों को चयनित किया था.

सिरसा में पराली ना जलाने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि जारी

110 किसानों के खिलाफ पराली जलाने के आरोप में FIR
जिसकी जांच के बाद 110 किसानों के खिलाफ पराली जलाने के आरोप में FIR हो चुकी है. इसके इलावा 315 किसानों पर कृषि विभाग ने जुर्माना भी लगाया था. कृषि विभाग इस राशि की रिकवरी करने का भी दावा कर रहा है. कृषि विभाग के उप निदेशक बाबू लाल ने बताया कि साल 2018 के मुकाबले में साल 2019 में किसानों ने पराली 30 प्रतिशत ही जलाई है.

'पहले के मुकाबले पराली जलाने के मामलों में गिरावट'
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के आदेश पर कृषि विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों के सजग रहने के साथ किसानों के जागरूक होने के कारण इस बार काफी काम किसानों ने पराली जलाई है. पराली जलाने वाले 110 किसानों पर कृषि विभाग ने FIR दर्ज की है.

ये भी पढ़ें- नो टू सिंगल यूज प्लास्टिक : प्लास्टिक कचरा लाओ, भरपेट खाना खाओ

पराली जलाने वाले किसानों से वसूला गया जुर्माना
इसके साथ ही 315 किसानों पर पराली जलाने के आरोप में 6,30 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है. बाबू लाल ने बताया कि 1478 किसानों को 1462 एकड़ में धान की पराली नहीं जलाने पर 14 लाख 62 हजार 900 रुपये की प्रोत्साहित राशि जारी की गई है.

Intro:एंकर - कृषि विभाग ने पराली नहीं जलाने वाले किसानों को प्रोत्साहित राशि जारी कर दी है। विभाग ने सिरसा जिले के 1478 किसानों को सोसाइटी के माध्यम से राशि जारी की है। सिरसा जिले में 1462 एकड़ में धान की बिजाई की गई थी जिसके आधार पर कृषि विभाग ने 14 लाख 62 900 रुपये की राशि जारी की है। कृषि विभाग द्वारा प्रोत्साहित राशि जारी होने के बाद किसानों ने भी हरियाणा सरकार और कृषि विभाग का आभार जताया है। सोसाइटी इन किसानों को जल्द ही ये राशि जारी कर देगी। कृषि विभाग ने इसके साथ साथ पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने इस बार पराली जलाने वाली 480 जगहों को चयनित किया था जिसकी जाँच के बाद 110 किसानों के खिलाफ पराली जलाने के आरोप में FIR हो चुकी है। इसके इलावा 315 किसानों पर कृषि विभाग ने 6, 30 हजार का जुर्माना भी लगाया था जिसे कृषि विभाग इस राशि की रिकवरी करने का भी दावा कर रहा है।Body:वीओ 1 कृषि विभाग के उप निदेशक बाबू लाल ने बताया कि 2018 के मुकाबले में 2019 में किसानों द्वारा पराली 30 प्रतिशत ही जलाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के आदेश पर कृषि विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों के सजग रहने के साथ साथ किसानों के जागरूक होने के कारण इस बार काफी काम किसानों ने पराली जलाई है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने वाले 110 किसानों पर कृषि विभाग ने FIR दर्ज कार्रवाई है। इसके साथ ही 315 किसानों पर पराली जलाने के आरोप में 6, 30 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। बाबू लाल ने बताया कि 1478 किसानों को 1462 एकड़ में धान की पराली नहीं जलाने पर 14 लाख 62 , 900 रुपये की प्रोत्साहित राशि जारी की गई है।

बाइट बाबू लाल , उप निदेशक , कृषि विभाग।

वीओ वही पराली नहीं जलाने वाले किसानों को प्रोत्साहित राशि जारी करने के बाद किसानों ने भी हरियाणा सरकार और कृषि विभाग का आभार जताया है। किसान सुरजीत सिंह , रामनिवास , विनोद कुमार और सुरेश कुमार ने बताया कि इस बार उन्होंने पराली नहीं जलाई है। वातावरण को दूषित होने से बचाने के लिए कृषि विभाग ने गांव गांव जाकर किसानों को जागरूक किया था जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए है। उन्होंने कहा कि पराली नहीं जलाने पर कृषि विभाग ने 1000 रुपया प्रति किसान को प्रोत्साहित राशि जारी की है।

बाइट सुरजीत सिंह , राम निवास और विनोद कुमार , किसानConclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.