ETV Bharat / state

किसानों पर देशद्रोह मामला: अनशन तोड़ते ही बलदेव सिरसा की तबीयत बिगड़ी, ICU में कराया गया भर्ती

author img

By

Published : Jul 23, 2021, 9:43 AM IST

अनशन खत्म करने के बाद गुरुवार देर रात बलदेव सिंह सिरसा की अचानक तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है. फिलहाल वहां उनका इलाज किया जा रहा है.

Baldev Singh Sirsa admitted in hospital
किसानों पर देशद्रोह मामला: अनशन तोड़ते ही बलदेव सिरसा की तबीयत बिगड़ी, ICU में कराया गया भर्ती

सिरसा: किसानों पर दर्ज देशद्रोह के मामले(Farmers Sedition Case) में गिरफ्तार किए गए पांचों किसानों को बेल पर रिहा करने के बाद किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा ने भी अपना अनशन खत्म कर दिया है. लेकिन गुरुवार देर रात तक बलदेव सिंह की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें शहर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया. बलदेव सिरसा फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं और डॉक्टर उनके उपचार में जुटे है. वहीं बलदेव सिंह की तबीयत को लेकर डॉक्टर्स का कहना है कि बलदेव सिंह की हालत में फिलहाल सुधार है. हमारी टीम उन पर नजर रखे हुए है और अभी घबराने की बात नहीं है.

वहीं किसान नेता गुरप्रीत गिल ने कहा कि 80 साल की उम्र में भी बलदेव सिंह सिरसा किसानों की हक की लड़ाई लड़ रहे हैं. वो तब तक अनशन पर बैठे रहे जब तक उनकी रिहाई नहीं हो गई. अब गिरफ्तार हुए किसान भाईयों की रिहाई हो चुकी है तो आज इनकी तबीयत बिगड़ गई. हम उनके जज्बे को सलाम करते हैं . किसान नेता ने कहा कि फिलहाल बलदेव सिंह की हालत में सुधार है और उम्मीद है की उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी.

किसानों पर देशद्रोह मामला: अनशन तोड़ते ही बलदेव सिरसा की तबीयत बिगड़ी, ICU में कराया गया भर्ती

ये भी पढ़ें: किसानों पर देशद्रोह मामला: किसान नेता बलदेव सिंह ने नारियल पानी पीकर तोड़ा अनशन

आपको बता दें कि 11 जुलाई को हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा की गाड़ी पर हमले के मामले में पुलिस की ओर से दो नामजद और करीब 100 किसानों पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था. साथ ही पांच किसानों को गिरफ्तार भी किया गया था. इन किसानों की रिहाई की मांग को लेकर बलदेव सिंह सिरसा आमरण अनशन पर बैठ गए थे. वहीं गुरुवार को किसानों की रिहाई होने के बाद बलदेव सिंह ने नारियल पानी पीकर अपना अनशन खत्म किया था.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.