सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम जेल से बाहर आया, 21 दिन की मिली है फरलो

सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम जेल से बाहर आया, 21 दिन की मिली है फरलो
Ram Rahim News: दो साध्वियों से रेप और हत्या का दोषी सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख चीफ गुरमीत राम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है. रोहतक की सुनारिया जेल से आज करीब 2 बजे उसे कड़ी सुरक्षा में बाहर लाया गया.
रोहतक: डेरा प्रमुख राम रहीम को कड़ी सुरक्षा के बीच सुनारियां जेल से उतर प्रदेश के बरनावा आश्रम में ले जाया गया है. इससे पहले राम रहीम को 7 बार पैरोल मिल चुकी है. अब 8 वीं बार फिर 21 दिन की फरलो पर वो बाहर आ गया है. राम रहीम के जेल से बाहर आने का मामला एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.
गुरमीत राम रहीम की 21 दिन की फरलो मंजूर हो गई है. माना जा रहा है कि राजस्थान चुनाव को लेकर उसकी फरलो मंजूर की गई है. आपको बता दें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारियां जेल में बंद है और उसने जेल प्रशासन से फरलो के लिए अर्जी लगाई थी. 21 दिन की फरलो मिलने के बाद गुरमीत राम रहीम जेल से 8वीं बार बाहर आया है. इससे पहले भी वो 7 बार जेल से बाहर आ चुका है.
-
Dera Sacha Sauda chief Gurmeet Ram Rahim Singh gets furlough, released for 21 days again. He is a convict in a rape case.
— ANI (@ANI) November 20, 2023
(File photo) pic.twitter.com/fOTJW7pxju
कब-कब जेल से बाहर निकला राम रहीम ?
- 24 अक्टूबर 2020 : पहली बार गुरमीत राम रहीम को गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती बीमार मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल दी गई.
- 21 मई 2021 : दूसरी बार राम रहीम को फिर से बीमार मां से मिलने के लिए 12 घंटे की पैरोल दी गई.
- 7 फरवरी 2022 : तीसरी बार गुरमीत राम रहीम को परिवार से मिलने के लिए 21 दिन की फरलो मिली.
- जून 2022 : चौथी बार राम रहीम को 30 दिनों के लिए पैरोल दे दी गई. इस दौरान वो बागपत के आश्रम में रहा.
- 14 अक्टूबर 2022 : पांचवीं बार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 40 दिनों के लिए पैरोल दी गई. इस दौरान उसने बागपत के आश्रम से 3 म्यूज़िक वीडियो भी जारी किए.
- 21 जनवरी 2023 : छठीं बार शाह सतनाम सिंह की जयंती में शामिल होने के लिए राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली.
- 20 जुलाई 2023 : सातवीं बार राम रहीम को 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आने की इजाजत मिली.
साध्वी की चिट्ठी से हुआ था खुलासा : आपको बता दें कि डेरा आश्रम की एक साध्वी ने एक चिट्ठी के जरिए राम रहीम पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. इस मामले में हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी. कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई को जांच सौंपी गई.
गुरमीत राम रहीम को 20 साल की सुनाई गई थी सज़ा : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने 20 साल की जेल की सजा सुनाई थी. रेप को दो मामलों में राम रहीम को 10-10 साल की जेल की सजा मिली थी. साथ ही 15-15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था.
क्या होती है फरलो ? : फरलो का मतलब एक तरह से जेल से मिलने वाली छुट्टी है. फरलो देने का मकसद ये होता है कि इस दौरान कैदी अपनी परिवार या समाज के लोगों से मिल सके. देश के हर राज्य में फरलो देने के अलग-अलग नियम है. फरलो लंबे अरसे के लिए सजा पा चुके कैदी को मिलती है.
