ETV Bharat / state

Khelo India Youth Games 2021: मुख्यमंत्री ने देखा हॉकी का मैच, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

author img

By

Published : Jun 9, 2022, 12:13 PM IST

khelo india youth games 2021
khelo india youth games 2021

हरियाणा में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 (khelo india youth games) का चौथा संस्करण जारी है. वीरवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया.

पंचकूला: वीरवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 (khelo india youth games 2021) में मुख्यमंत्री मनोहर लाल शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि इससे पहले तीन खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हो चुका है. कोविड की वजह से दो बार इन गेम्स को टाला गया, आखिरकार अच्छे वातावरण में खेलो इंडिया यूथ गेम्स जारी हैं. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विभिन्न प्रदेशों से आए खिलाड़ियों को मैं शुभकामनाएं देता हूं कि वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें.

इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल उम्मीद जताई कि हरियाणा इस बार पदक तालिका (khelo india youth games points table) में पहले स्थान पर रहेगा. सीएम ने कहा कि इस बार हमने इन खेलों में 5 नए पारंपरिक स्वदेशी खेलों को शामिल किया है. उम्मीद है कि इन खेलों को नई पहचान मिलेगी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों का स्तर सुधरा है.

हरियाणा की विश्वसनीय खबरों को पढ़ने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें Etv Bharat APP

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.