NEET UG 2022: टॉपर Tanishka Yadav से ईटीवी भारत की खास बात, जानिए सफलता का राज

author img

By

Published : Sep 10, 2022, 5:58 PM IST

Updated : Sep 10, 2022, 7:25 PM IST

NEET UG 2022 exam

नीट टॉपर तनिष्का यादव (NEET Topper Tanishka Yadav) शनिवार को अपने गांव पहुंची. घर पहुंचने पर गांव वालों ने उनका भव्य स्वागत किया. ETV भारत ने तनिष्का यादव से इस दौरान खात बातचीत की. तनिष्का ने अपनी सफलता के राज और कोरोना काल में की गई तैयारी के बारे में खास तौर पर बात की.

महेंद्रगढ़ : हरियाणा के महेंद्रगढ़ की तनिष्का यादव ने नीट यूजी 2022 परीक्षा (NEET UG 2022 exam) में देशभर में अव्वल स्थान हासिल किया है. नीट टॉपर तनिष्का यादव ने 720 में 715 अंक लाकर पूरे देश में टॉप किया है. तनिष्का यादव महेंद्रगढ़ जिले के मिर्जापुर बाछौद गांव की रहने वाली हैं. तनिष्का की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है. तनिष्का के माता-पिता गांव में रहते हैं और दोनों ही सरकारी अध्यापक हैं. मिर्जापुर बाछोद (Mirzapur Bachhod Village Narnaul) की बेटी और नीट यूजी में पूरे भारतवर्ष में प्रथम रही तनिष्का यादव का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. ग्रामीणों ने तनिष्का की इस उपलब्धि पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया.

तनिष्का यादव (Tanishka Yadav topper in NEET UG 2022 exam) शनिवार को सुबह करीब 11 बजे अपने गांव पहुंची. गांव पहुंचने पर गांव वालों ने तनिष्का यादव और उनके पिता कृष्ण कुमार यादव का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया. इसके बाद तनिष्का यादव को खुली गाड़ी में बैठाकर पूरे गांव में भ्रमण कराया. गांव में भी जगह-जगह पर तनिष्का का स्वागत किया गया. तनिष्का की इतनी बड़ी उपलब्धि पर गांव में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

NEET UG 2022: टॉपर Tanishka Yadav से ईटीवी भारत की खास बात, जानिए सफलता का राज

कार्यक्रम में नारनौल और अटेली से कई पार्टियों के नेता, समाजसेवी और ग्रामीण उपस्थित रहे. बता दें कि मिर्जापुर बाछोद गांव के ही पियूष, सलोनी और आदित्य का भी नीट यूजी में सिलेक्शन हुआ है. उनका भी उत्साहवर्धन किया गया. तनिष्का की दसवीं तक की पढ़ाई यदुवंशी शिक्षा निकेतन नारनौल में हुई. इसके बाद 12वीं की पढ़ाई उन्होंने राजस्थान के कोटा शहर में रहकर पूरी की. नारनौल के ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी तनिष्का यादव (Tanishka Yadav topper in NEET UG 2022 exam) ने वह कर दिखाया है जो आज तक क्षेत्र की किसी बेटी ने नहीं किया था. तनिष्का ने बताया कि वह पढ़ाई के लिए कोई विशेष समय नहीं निकालती थी, लेकिन उन्होंने नीट की तैयारी दसवीं से ही शुरू कर दी थी.

यह भी पढ़ें- Neet UG 2022 Result: नारनौल की बेटी तनिष्का यादव बनी NEET की टॉपर, हासिल किए 720 से 715 अंक

Last Updated :Sep 10, 2022, 7:25 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.