ETV Bharat / state

विरासत हेरिटेज विलेज में बसी है प्राचीन हरियाणा की आत्मा! यहां सहेज कर रखी गई है पुरखों की विरासत

author img

By

Published : Jan 21, 2022, 9:44 PM IST

virasat heritage village in kurukshetra
विरासत हेरिटेज विलेज में बसी है प्राचीन हरियाणा की आत्मा!

हरियाणा के जिले कुरुक्षेत्र में विरासत हेरिटेज विलेज (Virasat Heritage Village in Kurukshetra) नाम का एक गांव है. यहां हरियाणा की संस्कृति को बचाने के लिए एक गांव बसाया गया है, जहां प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को सहेज कर रखा गया है.

कुरुक्षेत्र: आधुनिकता के इस दौर में आज की पीढ़ी शहरों की ओर दौड़ रही है. आधुनिकरण में लोग अपनी संस्कृति और पुरखों से मिली विरासत को भूलते जा रहे हैं, लेकिन आज भी कुछ ऐसे लोग हैं जो नहीं चाहते कि हमारी आने वाली पीढ़ी अपने इतिहास को भूले. हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में रहने वाले डॉ. महासिंह पूनिया हरियाणा की खोती विरासत को सहेजने की कोशिशों में लगे हुए हैं. महासिंह पूनिया एक ऐसा गांव (Virasat Heritage Village Of Mahasingh Poonia) बसा रहे हैं जहां हरियाणा की प्राचीन संस्कृति की झलक दिखती है, महासिंह पूनिया ने इस गांव का नाम विरासत हेरिटेज विलेज रखा है.

कुरुक्षेत्र जिले के मसाना गांव में बना ये हेरिटेज विलेज (Virasat Heritage Village in masana), हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत का एक संग्राहल है. जहां दशकों से लुप्त हो रही हरियाणा की संस्कृति को सहेजा गया है. महासिंह पूनिया इससे पहले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बने धरोहर में क्यूरेटर के पद पर रह चुके हैं, उनके दिल में हमेशा से ये बात रही कि वो कुछ ऐसा करें कि आने वाली पीढ़ी का हरियाणा की संस्कृति और रहन सहन से जुड़े रहें. अब महासिंह पूनिया चाहते हैं कि वो पूरे उत्तर भारत की लुप्त होती सांस्कृतिक विरासत को सहेज कर रखें.

विरासत हेरिटेज विलेज में बसी है प्राचीन हरियाणा की आत्मा! देखिए वीडियो

डॉक्टर महासिंह पूनिया का बनाया ये हेरिटेज विलेज पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है. यहां पर हरियाणा के विभिन्न शहरों से तो लोग आते हैं, वहीं देश के अन्य राज्य और विदेशों से भी लोग भ्रमण करने पहुंचते हैं. विरासत हेरिटेज विलेज में हरियाणा के खास रथ, बैल गाड़ियों के लकड़ी के पहिए, दादा खेड़ा, कुएं का पनघट और पुरानी तकनीक से बने घर पर्यटकों का दिल छू लेते हैं.

virasat heritage village in kurukshetra
सांझी के बारे में जानकारी देते हुए संयोजक महासिंह पूनिया

ये पढे़ं- जज्बे को सलाम! रिटायर होने के बाद भी सालों से कर रहे शहीदों के परिवारों की मदद, दर्जनों युवाओं को दिलवाया सेना में स्थान

इस हेरिटेज विलेज में घूमने आई कलात्मक चीजों का संरक्षण करने वालीं वंदना सिंह का कहना है कि एक ऐसे गांव को बसाने का प्रयास काफी अच्छा है. यहां हरियाणा की संस्कृति को दर्शाया जा रहा है. उन्हें इस संग्राहलय जैसा गांव देख कर बहुत अच्छा लगा और उम्मीद करते हैं कि इस संग्रहालय से हमारी आने वाली पीढ़ी पुरखों के विरासत के बारे में जान पाएं.

virasat heritage village in kurukshetra
घरों के बाहर लकड़ी के दरवाजों की जानकारी देते हुए.

ये भी पढ़ें- पानीपत में बाल मजदूरी से मुक्त कर बच्चों को स्कूल भेज रही सुधा झा, प्रेरणादायक है इनकी कहानी

डॉक्टर महासिंह पूनिया का हरियाणवी संस्कृति से प्यार का ये नतीजा है कि, आज तक हजारों लोग दूर-दूर से यहां घूमने आ चुके हैं. यहां आए लोगों को पुराने जमाने में हरियाणा के लोगों के रहन सहन के बारे में जानकर लोगों को हैरानी भी होती है और इस संस्कृति पर गर्व भी होता है.

virasat heritage village in kurukshetra
पुराने जमाने की बैलगाड़ी के बारे में जानकारी देते हुए

हरियाणा की विश्वसनीय खबरों को पढ़ने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें Etv Bharat APP

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.