ETV Bharat / state

न्यूजीलैंड दौरे से लौटीं 'वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर' रानी रामपाल, कृष्ण बेदी ने किया स्वागत

author img

By

Published : Feb 8, 2020, 8:40 PM IST

Rani Rampal
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल

न्यूजीलैंड दौरे से लौटीं रानी रामपाल लोगों से मिलने के बाद सीधा अपने पुराने मैदान में पहुंची. वही मैदान जहां से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस दौरान उन्होंने कहा कि ये उनके लिए बहुत बड़ी खुशी का पल है.

कुरुक्षेत्र: पद्म श्री और 'वर्ल्ड गेम्स ऐथलीट ऑफ द ईयर' बनने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल अपने घर शाहाबाद के मारकंडा पहुंच गई हैं. जहां उनका लोगों ने जोरदार स्वागत किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कृष्ण बेदी और खेल मंत्री संदीप सिंह की पत्नी भी मौजूद रहीं.

न्यूजीलैंड दौरे से लौटीं रानी रामपाल लोगों से मिलने के बाद सीधा अपने पुराने मैदान में पहुंची. वही मैदान जहां से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस दौरान उन्होंने कहा कि ये उनके लिए बहुत बड़ी खुशी का पल है. ये वो मैदान है, जहां पर उन्होंने अपने खेल जीवन की शुरुआत की थी.

न्यूजीलैंड दौरे से लौटीं हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल

रानी रामपाल ने कहा कि आज उन्हें बहुत प्यार मिल रहा है. प्यार पाकर वो बहुत गर्व महसूस कर रही हैं. उन्हें अच्छा लग रहा है कि वो एक ऐसे शहर और प्रदेश से हैं. जहां खेल और हॉकी से लोग प्यार करते हैं.

ये भी पढ़िए: मनोहर सरकार के 100 दिन पर कुमारी सैलजा का तंज, कहा- हरियाणा को दी है घोटालों की सौगात

कौन हैं रानी रामपाल?

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला है. वो ये पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय हैं. हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल को हाल ही में देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री भी मिला है. रानी भारत के 240 से अधिक मैच खेल चुकी हैं. रानी की अगुआई में ही भारत ने तीसरी बार ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया.

Intro:प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी पदम श्री रानी रामपाल आज पहुंचे अपने घर घर पहुंचने पर लोगों ने किया शानदार स्वागत धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की शाहाबाद मारकंडा निवासी महिला हाकी कप्तान जिन्हें 'वर्ल्ड गेम्स ऐथलीट ऑफ द ईयर' पुरस्कार भ करने वाली प्रसिद्ध हाकी खिलाड़ी पदम श्री रानी रामपाल आज अपने घर शाहबाद पहुंची।
Body: रानी रामपाल का न्यूजीलैंड के दौरे से लौटने पर उनके गृह क्षेत्र शाहबाद में लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कृष्ण बेदी वह खेल मंत्री संदीप सिंह की पत्नी भी मौजूद रहे।
अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पदम श्री रानी रामपाल अपने पुराने उस खेल के मैदान में पहुंची जहां से उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत करते हुए इतना बड़ा मुकाम हासिल किया।उन्होंने अपने खेल के मैदान पर पहुंचकर कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ी खुशी का पल है यह वह मैदान है जहां पर मैंने अपने खेल जीवन की शुरुआत की थी यहां के जितने भी यहां के कोच हैं अन्य खिलाड़ियों और हॉकी खेल प्रेमियों ने उनका जो स्वागत किया है मान सम्मान दिया है वह सब उन्हें बहुत अच्छा लगा और वह इस बात पर गर्व महसूस करती हैं कि वह एक ऐसे शहर से जुड़ी है जहां पर लोग हॉकी से बहुत प्यार करते हैं Conclusion:बच्चों के लिए उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए उन्होंने कहा कि आप मेहनत करो और जो भी आपके सपने हैं वह मेहनत से पूरे हो सकते हैं हमें अपने ऊपर विश्वास होना चाहिए।

बाईट:-रानी रामपाल
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.