ETV Bharat / state

कुरुक्षेत्र में नहीं दिखा सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल का असर, सभी सेवाएं जारी

author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : Dec 29, 2023, 3:29 PM IST

Kurukshetra doctor strike update: कुरुक्षेत्र में डॉक्टरों की हड़ताल का असर नहीं दिख रहा है. कुरुक्षेत्र नागरिक अस्पताल में सभी सेवाएं सुचारु रूप से चल रही हैं.

Kurukshetra doctor strike update
कुरुक्षेत्र में हड़ताल का असर नहीं

कुरुक्षेत्र: हरियाणा में सरकारी डॉक्टर अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर चले गए हैं. लेकिन कुरुक्षेत्र में हड़ताल का असर नहीं दिख रहा है. अन्य दिनों की तरह कुरुक्षेत्र नागरिक अस्पताल में मरीजों का इलाज हो रहा है.

हड़ताल का असर नहीं: हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसिस एसोसिएशन के बैनर तले हरियाणा में डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं. हरियाणा के कई जिलों में डॉक्टरों की हड़ताल के कारण मरीज परेशान हैं. लेकिन कुरुक्षेत्र में डॉक्टर हड़ताल पर नहीं है. कुरुक्षेत्र नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल का कोई भी असर दिखाई नहीं दिया. यहां कोई भी डॉक्टर हड़ताल पर बैठा नजर नहीं आया. सभी सेवाएं पहले की तरह से चलती दिखीं. जो भी मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा, सभी का इलाज किया गया.

मरीजों का हो रहा इलाज: अस्पताल में अन्य दिनों की तरह मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं. ओपीडी, इमरजेंसी सभी सेवाएं खुली हुई है. मरीजों का कहना है कि सभी डॉक्टर अपनी कुर्सी पर हैं और मरीज को देख रहे हैं. यहां हड़ताल जैसा कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा.

डॉक्टरों से हुई वार्ता: कुरुक्षेत्र सीएमओ डॉक्टर सुखबीर ने बताया कि डॉक्टरों की मांग पर सरकार का रुख सकारात्मक है. कल डॉक्टर के साथ मीटिंग हुई थी जिसमें डॉक्टरों को सरकार के सकारात्मक रुख के बारे में बताया गया. डॉक्टरों ने इस बात को समझा और आज कुरुक्षेत्र नागरिक अस्पताल में सभी डॉक्टर अपने काम पर दिखाई दिए. उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में सभी सेवाएं चाहे ओपीडी हो या इमरजेंसी सेवाएं हो या फिर वीआईपी सेवा अच्छे तरीके से चल रही है.

ये भी पढ़ें: हरियाणा में आज से डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, थोड़ी देर बाद स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ होगी बैठक

ये भी पढ़ें: करनाल में डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान, वैकल्पिक व्यवस्था नाकाफी, स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक पर सबकी नजर

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.