ETV Bharat / state

Tokyo Olympic 4 August: यहां जानिए आज हरियाणा के किस खिलाड़ी का कितने बजे है मैच

author img

By

Published : Aug 4, 2021, 12:07 AM IST

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में आज यानि बुधवार के दिन हरियाणा के कई खिलाड़ियों (Haryana players at olympics) पर नजरें रहेंगी. जानिए बुधवार का हरियाणा के खिलाड़ियों का शेड्यूल.

टोक्यो ओलंपिक भारत कार्यक्रम
टोक्यो ओलंपिक भारत कार्यक्रम

चंडीगढ़: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारत के खाते में अब दो मेडल हो गए हैं. वहीं बॉक्सिंग में भी एक पदक पक्का हो चुका है. महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (lovlina borgohain) सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. टोक्यो ओलंपिक के 10वें दिन स्टार शटलर पीवी सिंधु (PV sindhu) ने कांस्य पदक पर कब्जा किया. बुधवार को भी भारतीय एथलीटों से मेडल की उम्मीद है, खासकर की हरियाणा के खिलाड़ियों से.

टोक्यो ओलंपिक में देश की सबसे बड़ी उम्मीद हरियाणा क भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा भी ओलंपिक में अपना आगाज करेंगे. वहीं आज हरियाणा के तीन पहलवान भी एक्शन में रहेंगे. इसके अलावा हरियाणा की हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल (Rani Rampal) की अगुवाई में भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से भिड़ेगी. भारतीय टीम में कुल 9 खिलाड़ी हरियाणा की हैं. कप्तान रानी रामपाल के अलावा भारत की टीम में सविता पूनिया, नवनीत कौर, उदिता, शर्मिला गोदारा, मोनिका मलिक, नेहा, निशा, नवजोत कौर हरियाणा की खिलाड़ी हैं.

ये है 4 अगस्त का हरियाणा के खिलाड़ियों का शेड्यूल-

एथलेटिक्स सुबह 05:35 बजे- नीरज चोपड़ा, पुरुष भाला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप ए

कुश्ती सुबह 08:00 बजे से- पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा, रवि कुमार बनाम ऑस्कर टिगरेरोस उरबानो (कोलंबिया)

कुश्ती सुबह 08:00 बजे से- महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा, अंशु मलिक बनाम इरिना कुराचिकिना (बेलारूस)

कुश्ती सुबह 08:00 बजे से- पुरुष फ्रीस्टाइल 86 किग्रा, दीपक पूनिया बनाम एकरेकेम एगियोमोर (नाइजीरिया)

हॉकी दोपहर 03:30 बजे- भारत बनाम अर्जेंटीना, महिला हॉकी सेमीफाइनल (भारतीय टीम में 9 हॉकी खिलाड़ी हरियाणा की हैं)

ये भी पढ़ें- महिला हॉकी टीम की जीत में प्रदेश का डंका, 9 खिलाड़ी केवल हरियाणा से

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.