ETV Bharat / state

भारतीय हॉकी टीम की जीत पर जश्न में झूमा हरियाणा, सीएम समेत तमाम हस्तियों ने दी बधाई

author img

By

Published : Aug 5, 2021, 10:20 AM IST

india-hockey-mens-wins-bronze-medal-celebrating-haryana
भारतीय हॉकी टीम की जीत पर जश्न में झूमा हरियाणा

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 (tokyo olympics 2020) में ब्रॉन्ज मेडल जीत कर इतिहास रच दिया है. हॉकी टीम इस ऐतिहासिक जीत पर देशभर में जश्न का माहौल है. हरियाणा के सीएम, डिप्टी सीएम, विपक्षी नेताओं समेत तमाम दिग्गजों ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी.

चंडीगढ़: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीत (India hockey mens wins bronze medal) कर इतिहास रच दिया है. ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने जर्मनी को 5-4 से करारी शिकस्त दी. इसके साथ ही भारत ने 41 साल बाद ओलंपिक में हॉकी में मेडल जीता. भारत की इस उपलब्धि पर हरियाणा भी जश्न मना रहा है. प्रदेश का हर नागरिक अपने अंदाज में खुशी बयां कर रहा है. वहीं राजनेता भी सोशल मीडिया पर भारतीय हॉकी टीम को जमकर बधाई संदेश लिख रहे हैं.

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने लिखा कि, 'चक दे इंडिया!! जर्मनी को हराकर #Tokyo2020 में भारतीय हॉकी टीम को #BronzeMedal जीतने पर ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं। पूरे भारतवर्ष को टीम के सभी होनहार खिलाड़ियों पर गर्व है'

india-hockey-mens-wins-bronze-medal-celebrating-haryana
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल का ट्वीट

वहीं हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने ट्वीट कर लिखा कि, ' नाम गिनाए जाएंगे, किस्से सुनाए जाएंगे, इन हॉकी के खिलाड़ियों के सदा गीत गाए जाएंगे. इतिहास बदलकर देश को हॉकी में पदक दिलाने वाले @TheHockeyIndia के जांबाज खिलाड़ियों को हिंदुस्तान का सलाम, वंदन. देश को बधाई. हॉकी के नए युग की शुरुआत.

india-hockey-mens-wins-bronze-medal-celebrating-haryana
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का ट्वीट

हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि, 'भारत को बधाई! पुरुषों की हॉकी टीम को कांस्य पदक के लिए टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी के खिलाफ मैच जीतकर तीसरा स्थान मिला. आपने मेहनत से देश का मान बढ़ाया है. भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है.'

india-hockey-mens-wins-bronze-medal-celebrating-haryana
हरियाणा खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह का ट्वीट

वहीं राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने ट्वीटर पर लिखा कि, '41 साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय पुरुष #Hockey टीम ने जर्मनी को हरा कर हमारी झोली में पदक डाल के इतिहास रच दिया'

india-hockey-mens-wins-bronze-medal-celebrating-haryana
राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का ट्वीट

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वी किया कि, ' भारत ने पुरुष हॉकी मुकाबले में जर्मनी को हराया, #Bronze मेडल जीता. हॉकी की टीम को बधाई सारे देशवासियों को बधाई, झूम झूम कर नाचें झूम झूम कर गायें.

india-hockey-mens-wins-bronze-medal-celebrating-haryana
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का ट्वीट

ये पढ़ें- Tokyo Olympics: 41 साल बाद भारत को मिला हॉकी में ब्रॉन्ज, जर्मनी को 5-4 से दी मात

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.