ETV Bharat / state

हरियाणा में ठंड का सितम जारी! 4 डिग्री तक पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने दी शीतलहर की चेतावनी

author img

By

Published : Dec 23, 2022, 8:42 AM IST

haryana weather updates
हरियाणा में ठंड का सितम जारी

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है. हरियाणा का मौसम (haryana weather updates) भी तेजी से बदल रहा है. वीरवार को हरियाणा में सबसे कम महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री रहा.

haryana weather updates
हरियणा में दिन का तापमान

चंडीगढ़: ठंड और कोहरे के बाद अब हरियाणा शीतलहर की चेपट में आ गया है. ठंडी हवाओं की वजह से वीरवार को दिन भर ठंड का असर रहा. जिससे ठिठुरन का अहसास पूरे दिन रहा. वहीं आसमान में पूरे दिन कोहरा छाया रहा. जबकि सुबह 10 बजे के बाद हल्की धूप निकली. इसके बाद पूरा दिन बादल छाए रहे. बुधवार को हरियाणा का अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा.

वीरवार को हरियाणा के ज्यादातर जिलों में कोहरे की हल्दी चादर चढ़ी दिखाई दी. जिसकी वजह से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई. अल सुबह हरियाणा के कई जिलों में कोहरे के चलते विजिबिलिटी बहुत कम रही. हरियाणा मौसम विभाग (haryana meteorological department) ने आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे के पड़ने की संभावना जताई है.

haryana weather updates
हरियाणा में रात का तापमान

ये भी पढ़ें- हरियाणा में अगले दो दिन जारी रहेगी शीत लहर, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी

वीरवार को महेंद्रगढ़ में हरियाणा का सबसे कम न्यूनतम तापमान (temperature in hisar) 4.9 डिग्री रहा, जोकि औसत से 0.8 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया. ऐसे में रात के समय कंपकंपी बढ़ने लगी है. इसके अलावा भिवानी में 6.2 डिग्री और हिसार में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया. सभी जिलों में दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे आ गया है. चंडीगढ़ में सबसे अधिक तापमान 19.9 डिग्री दर्ज किया गया. हालांकि, तापमान में 0.9 डिग्री की कमी आई है. वहीं गुरुग्राम में दिन का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री रहा. हरियाणा मौसम विभाग ने कुछ जिलों में गंभीर शीतलहर की स्थिति की सूचना दी है. अगले 2-3 दिनों के दौरान पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.