Republic Day 2023: हरियाणा में गणतंत्र दिवस पर CM हिसार तो संदीप सिंह पिहोवा में फहराएंगे तिरंगा, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Republic Day 2023: हरियाणा में गणतंत्र दिवस पर CM हिसार तो संदीप सिंह पिहोवा में फहराएंगे तिरंगा, यहां देखिए पूरी लिस्ट
हरियाणा में 26 जनवरी को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है. गणतंत्र दिवस के मौके पर सीएम मनोहल लाल जगाधरी में तिरंगा फहराएंगे, तो वहीं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला हिसार में झंडा फहराएंगे. मंत्री संदीप सिंह पिहोवा में झंडा फहराएंगे. हरियाणा कौन से मंत्री कहां तिरंगा फहराएंगे (Flag hoisting schedule on January 26) इसे जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...
चंडीगढ़: हरियाणा में गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को विभिन्न जगहों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा. हरियाणा के राज्यपाल राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय कुरुक्षेत्र में ध्वजारोहण करेंगे. इसके अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जगाधरी में झंडा फहराएंगे तो वहीं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला हिसार में तिरंगा फहराएंगे. इसी के साथ ही कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में प्रदेश के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह तिरंगा फहराएंगे.
हरियाणा में 75 स्थानों पर कार्यक्रम: गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा में 75 स्थानों पर गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा. राज्यपाल कुरुक्षेत्र के थानेसर में तिरंगा फहराएंगे. वहीं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल यमुनानगर के जगाधरी में तिरंगा फहराएंगे. इसके अलावा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हिसार में, गृह मंत्री अनिल विज अम्बाला में राष्ट्रध्वज फहराएंगे. बता दें कि 4 जगहों पर जिला परिषद के अध्यक्ष भी तिरंगा फहराएंगे. हरियाणा राजभवन चंडीगढ़ में एट होम कार्यक्रम का आयोजन होगा.
बता दें कि, गृह मंत्री अनिल विज अम्बाला शहर, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता पंचकूला में, स्कूल शिक्षा मंत्री कवंर पाल गुर्जर करनाल में, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा नूंह में, ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह पानीपत, कृषि मंत्री जे. पी. दलाल गुरुग्राम में, सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल फरीदाबाद, विकास एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र बबली सिरसा में और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता कैथल में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे.
इसके अलावा विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा सोनीपत में, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा रोहतक, सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव भिवानी में, श्रम राज्य मंत्री अनूप धानक फतेहाबाद और प्रिटिंग एवं स्टेशनरी राज्य मंत्री संदीप सिंह पिहोवा में तिरंगा फहराएंगे.
बता दें कि प्रदेश में संदीप सिंह के विरोध में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं. प्रदेश के विभिन्न खाप पंचायत समेत, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेता संदीप सिंह को पद से बर्खास्त कर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. कई खाप पांचायतों ने संदीप सिंह को तिरंगा नहीं फहराने की चेतावनी भी दी है.
ये भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस 2023: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की थीम पर तैयार की गई हरियाणा की झांकी, कर्तव्य पथ पर बिखेरेगी छटा
