ETV Bharat / state

19 नवंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022, नेपाल कंट्री पार्टनर और मध्य प्रदेश स्टेट पार्टनर

author img

By

Published : Nov 14, 2022, 7:56 PM IST

international gita mahotsav 2022
international gita mahotsav 2022

हरियाणा में 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 (international gita mahotsav 2022) मनाया जाएगा. सरस मेला 19 नवंबर से शुरु होगा, जबकि मुख्य कार्यक्रम 29 नवंबर से शुरू होंगे.

चंडीगढ़: इस बार हरियाणा में 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 (international gita mahotsav 2022) मनाया जाएगा. सरस मेला 19 नवंबर से शुरु होगा, जबकि मुख्य कार्यक्रम 29 नवंबर से शुरू होंगे. इसमें मध्यप्रदेश स्टेट पार्टनर और नेपाल कंट्री पार्टनर होगा. हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए हरियाणा सरकार ने तैयारियां जोरों शोरों से शुरू कर दी है.

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस बार का गीता जयंती महोत्सव कई मायनों में खास होगा. क्योंकि ये महोत्सव अमृत महोत्सव के तहत मनाया जाएगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गीता महोत्सव का शुभारंभ करेंगी. इस मौके पर 18000 बच्चे सामूहिक तौर पर श्रीमद् भागवत गीता का पाठ करेंगे. कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले गीता महोत्सव (international gita mahotsav in kurukshetra) का ये सातवां संस्करण है.

सीएम मनोहर लाल ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर बताया कि 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में मध्य प्रदेश को स्टेट पार्टनर बनाया गया है. वहीं नेपाल को कंट्री पार्टनर बनाया गया है. सीएम खट्टर ने कहा कि हरियाणा का प्रयास है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गीता का संदेश पहुंचाया जाए. इस उद्देश के चलते इस साल विभिन्न देशों में भी गीता महोत्सव मनाया गया.

ये भी पढ़ें- धूमधाम से हुई कुत्ते कुतिया की शादी, हल्दी और मेहंदी की रस्म के बाद पंडित ने दिलवाए 7 फेरे

उन्होंने कहा कि इस बार के महोत्सव में संत सम्मेलन भी होगा. मुख्यमंत्री के मुताबिक कुरुक्षेत्र से देश दुनिया को गीता का संदेश (gita mahotsav 2022 in kurukshetra) दिया जाएगा. इसमें 3 देशों के राजदूत भी शिरकत करेंगे. इनमें इथोपिया, अजरबैजान और वियतनाम के राजदूत शामिल हैं. वहीं 25 से अधिक देशों के लोग सोशल मीडिया के जरिए भी इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.