ETV Bharat / state

Haryana Weather Update: फरवरी में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, हरियाणा के इस जिले में 35 डिग्री पहुंचा तापमान

author img

By

Published : Feb 22, 2023, 3:09 PM IST

हरियाणा में इन दिनों मौसम (Haryana Weather Update) में दिन प्रतिदिन परिवर्तन हो रहा है. फरवरी के महीने में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. हरियाणा के नारनौल में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Chandigarh latest news Haryana Weather Update Weather Forecast of haryana
Haryana Weather Update: फरवरी में ही गर्मी ने दिखाए तेवर

चंडीगढ़: हरियाणा में फरवरी में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. प्रदेश में दिन के साथ ही रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हरियाणा के नारनौल में सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं हरियाणा में न्यूनतम तापमान करनाल में दर्ज किया गया, यहां तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा. चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. यह वृद्धि 2 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है.

फरवरी महीने में हरियाणा में मौसम शुष्क बना रहेगा. हरियाणा में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं. जिससे लोगों को बढ़ते तापमान से थोड़ी राहत जरूर मिली है. मौसम विभाग ने इस दौरान 3 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है. हरियाणा में मौसम का पूर्वानुमान जताते हुए विभाग ने उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आने का अनुमान लगाया है. हालांकि गुरुवार को दिन भर धूप खिली रहेगी.

पढ़ें : चर्चित आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने किया OPS का समर्थन, बोले- जीवन‌ की‌ संध्या में कर्मचारियों को बाजार के‌‌ सहारे‌ छोड़ना‌‌ गलत

इसके बाद 24 फरवरी से 27 फरवरी तक हरियाणा में धूप खिली रहेगी. हरियाणा में 7 मार्च तक तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है. चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में फरवरी में मौसम धूपवाला रहेगा. चंडीगढ़ में 27 फरवरी को तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी, यह बढ़कर 35 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. वहीं चंडीगढ़ में गुरुवार 2 मार्च को हल्की बौछार होने की संभावना जताई गई है, लेकिन इससे लोगों को बढ़ते तापमान से निजात नहीं मिल सकेगी. चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा.

पढ़ें : सीवर के पानी में डूबी स्मार्ट सिटी फरीदाबाद की गलियां, लोगों में गुस्सा

हरियाणा में तापमान: हरियाणा में न्यूनतम तापमान करनाल में 10 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं अन्य जिलों की बात करें तो अंबाला में 13.9 डिग्री, भिवानी में 14.1 डिग्री, गुरुग्राम में 15.1 डिग्री और हिसार में 14.7 डिग्री दर्ज किया गया. सिरसा में 12 डिग्री और नारनौल में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा. हरियाणा में अधिकतम तापमान जहां नारनौल में 35 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं अंबाला में 29 डिग्री, पंचकूला में 29.2 डिग्री और भिवानी में 29.4 डिग्री दर्ज किया गया. गुरुग्राम में 29.9 डिग्री, करनाल में 28.4 डिग्री, रोहतक में 29.5 डिग्री और सिरसा में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.