ETV Bharat / state

पहाड़ों पर बर्फबारी का मैदानी इलाकों में असर, अगले 2 दिनों तक उत्तरी हरियाणा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना

author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : Dec 13, 2023, 8:43 AM IST

Updated : Dec 13, 2023, 12:18 PM IST

Haryana Weather Update Fog Alert in Haryana
हरियाणा में मौसम का पूर्वानुमान

हरियाणा के कई जिलों में इन दिनों ठंड बढ़ने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरी हरियाणा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. कोहरा छाने से जनजीवन पर भी असर पड़ने लगा है. (Haryana Weather Update Fog Alert in Haryana)

चंडीगढ़: हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड बढ़ने लगी है. इन क्षेत्रों में ठंड के साथ ही कोहरा छाने से विजिबिलिटी भी कम हो गई है, जिसके चलते वाहन चालकों को सुबह और रात में वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आलम यह है कि कोहरे के कारण सुबह-सुबह सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आ रही हैं.

हरियाणा में मौसम का पूर्वानुमान: मौसम विभाग के अनुसार 16 दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने वाली है. ऐसे में आज से अगले 2 दिनों तक उत्तरी हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, और कैथल में 14 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इन क्षेत्रों में घना कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण व दक्षिण पूर्व हरियाणा के अलावा पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हरियाणा में मौसम सामान्य रहने वाला है. हालांकि इन क्षेत्र में भी हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है.

हरियाणा में अधिकतम तापमान: मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार, 12 दिसंबर को हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नारनौल में अधिकतम तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया. नारनौल में अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. फरीदाबाद के बोपानी में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा सिरसा में 24.8 डिग्री, भिवानी में 24.2 डिग्री, हिसार में 24.1 डिग्री, झज्जर में 23.8 डिग्री, सोनीपत के जगदीशपुर, जींद को पांडु और रोहतक में 23.7 डिग्री, रेवाड़ी के बावल में अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया.

हरियाणा में न्यूनतम तापमान: मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार 12 दिसंबर को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया. मंगलवार को महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा हिसार में 5.9 डिग्री, हिसार के बालसमंद में 6.0 डिग्री, झज्जर में 6.6 डिग्री दर्ज किया गया. मंगलवार को यमुनानगर के डामला और फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: सर्दी में दुधारू पशुओं का कैसे रखें ख्याल, थोड़ी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ में जल्द बनाए जाएंगे इंटेलिजेंस कम्युनिटी सेंटर, इन सुविधाओं से होंगे लैस

Last Updated :Dec 13, 2023, 12:18 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.