ETV Bharat / state

फील्ड हॉकी चंडीगढ़ एसोसिएशन झुग्गी झोपड़ी तक जाकर खोजेगी टैलेंट

author img

By

Published : Mar 16, 2020, 7:24 PM IST

फील्ड हॉकी एसोसिएशन चंडीगढ़ अब घर-घर जाकर हॉकी के खिलाड़ी खोजेगी. फील्ड हॉकी एसोसिएशन चंडीगढ़ का उद्देश्य खिलाड़ियों का टैलेंट खोजना है. पढ़ें पूरी खबर...

chandigarh search hockey player
chandigarh search hockey player

चंडीगढ़: फील्ड हॉकी एसोसिएशन चंडीगढ़ में हॉकी के खिलाड़ियों को खोजने के लिए नई मुहिम शुरु करने जा रही है. जिसके अंतर्गत एसोसिएशन चंडीगढ़ के स्कूलों के साथ-साथ स्लम एरिया में जाकर हॉकी के टैलेंट को खोजेंगे.

इस बारे में बात करते हुए एसोसिएशन की नवनियुक्त प्रेसिडेंट सीमा केपी सिंह का कहना है कि चंडीगढ़ के बच्चों में बहुत टैलेंट है लेकिन हम उसे पहचान नहीं पा रहे हैं. बहुत से बच्चे सुविधाओं और अनदेखी के चलते अपना टैलेंट दुनिया के सामने नहीं ला पा रहे हैं.

फील्ड हॉकी चंडीगढ़ एसोसिएशन झुग्गी झोपड़ी तक जाकर खोजेगी हॉकी के टैलेंट

हॉकी एसोसिएशन की प्रेसिडेंट होने के नाते मैं ये तय करना चाहती हूं कि कम से कम हॉकी के टैलेंट को बाहर लाया जाए. इसके लिए हम स्कूली स्तर पर कार्यक्रम शुरू करने जा रहे हैं. जिसमें स्कूलों में जाकर हॉकी के खिलाड़ियों को चुना जाएगा और उन्हें हॉकी की पूरी ट्रेनिंग दी जाएगी.

इसके अलावा बहुत से बच्चे ऐसे हैं जिनके पास अपने खेल को बेहतर करने के लिए उपयुक्त संसाधन नहीं है और उन बच्चों तक कोई नहीं पहुंचता ताकि उन बच्चों कि टैलेंट को सामने लाया जा सके. इसलिए हम चंडीगढ़ के स्लम एरिया में जाकर हॉकी के टैलेंट को ढूंढ निकालेंगे और उन्हें ट्रेनिंग देंगे ताकि वे भी बेहतर खिलाड़ी बन सकें और देश का प्रतिनिधित्व कर सकें.

ये भी पढ़ें- CORONA EFFECT: हरियाणा के सभी जेलों में नए कैदियों को अलग रखा जाएगा

हॉकी देश का राष्ट्रीय खेल है लेकिन इसके बावजूद इस खेल को उतनी अहमियत नहीं मिल पाती, जितनी दूसरे खेलों को इस समय दी जा रही है. यही हाल हॉकी के खिलाड़ियों का भी है. देखना होगा के फील्ड हॉकी एसोसिएशन चंडीगढ़ के प्रयासों की वजह से कितने नए खिलाड़ी सामने आ पाते हैं और उन्हें किस स्तर तक ट्रेंड किया जाएगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.