ETV Bharat / state

चंडीगढ़ से मुंबई के लिए शुरू होंगी 2 नई फ्लाइट्स, 27 अक्टूबर से भरेंगी उड़ान

author img

By

Published : Oct 12, 2019, 7:07 PM IST

चंडीगढ़ से मुंबई के लिए शुरू होंगी 2 नई फ्लाइट्स

27 अक्टूबर से चंडीगढ़ से मुंबई के बीच रोजाना एयर एशिया की दो नई फ्लाइट्स शुरू हो जाएंगी. जानें इन फ्लाइट्स से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां.

चंडीगढ़ः एयर एशिया चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से मुंबई के लिए 2 नई फ्लाइट शुरू करने जा रहा है. इनकी टाइमिंग और शेड्यूल भी शनिवार को जारी कर दिया गया है. 27 अक्टूबर से चंडीगढ़ से मुंबई के बीच रोजाना एयर एशिया की दो नई फ्लाइट्स शुरू हो जाएंगी.

पहली फ्लाइट संख्या और समय
दोनों में से पहली फ्लाइट उड़ान संख्या आई-5 315 मुंबई से चंडीगढ़ के लिए सुबह 8:28 पर उड़ान भरेगी और चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दोपहर 12:40 पर लैंड करेगी. वहीं ये फ्लाइट चंडीगढ़ से मुंबई के लिए दोपहर को 1:45 पर उड़ान भरेगी और दोपहर 3:50 पर मुंबई पहुंचेगी.

चंडीगढ़ से मुंबई के लिए शुरू होंगी 2 नई फ्लाइट्स

दूसरी फ्लाइट संख्या और समय
इसके अलावा दूसरी फ्लाइट आई-5 481 मुंबई से चंडीगढ़ के लिए दोपहर 3:00 बजे उड़ान भरेगी और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर शाम 6:50 बजे पर लैंड करेगी. वहीं चंडीगढ़ से फ्लाइट संख्या आई-5 482 चंडीगढ़ से मुंबई के लिए शाम 7:20 बजे रवाना होगी और मुंबई में रात 11:10 बजे लैंड करेगी.

ये भी पढ़ेंः गो एयर चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शुरू करेगी 4 नई फ्लाइट्स, 5 अक्टूबर को भरेंगी उड़ान

बंद रहेगी एयर एशिया की फ्लाइट
एयर एशिया की ओर से चंडीगढ़ दिल्ली के बीच दोपहर में संचालित होने वाली फ्लाइट 19 से 27 अक्टूबर तक बंद रहेगी. इसके बाद ये 28 अक्टूबर से शुरू होगी. ये फ्लाइट दिल्ली से 11:35 बजे पर उड़ान भरेगी और दोपहर 12:40 बजे पर चंडीगढ़ पहुंचेगी. ये फ्लाइट चंडीगढ़ से दोपहर 1:45 बजे पर उड़ान भरेगी और 3:05 बजे पर दिल्ली पहुंचेगी.

ये भी पढ़ेंः चंडीगढ़ से जल्द शुरू होंगी नई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, इन देशों के लिए एयर इंडिया शुरू करेगा फ्लाइट्स

Intro:चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से मुंबई के लिए 2 नए फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इनकी टाइमिंग और शेड्यूल की जारी कर दिया गया है। 27 अक्टूबर से चंडीगढ़ से मुंबई के बीच रोजाना एयर एशिया की दो नई फ्लाइट्स शुरू हो जाएंगी।


Body:इनमें से पहली फ्लाइट उड़ान संख्या आई-5 315 मुंबई से चंडीगढ़ के लिए सुबह 8:28 पर उड़ान भरेगी और चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दोपहर 12:40 पर लैंड करेगी वही यह फ्लाइट चंडीगढ़ से मुंबई के लिए दोपहर को 1:45 पर उड़ान भरेगी और दोपहर 3:50 पर मुंबई पहुंचेगी।

इसके अलावा दूसरी फ्लाइट आई-5 481 मुंबई से चंडीगढ़ के लिए दोपहर 3:00 बजे उड़ान भरेगी और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर शाम 6:50 बजे पर लैंड करेगी। वहीं चंडीगढ़ से फ्लाइट संख्या आई-5 482 चंडीगढ़ से मुंबई के लिए शाम 7:20 बजे रवाना होगी और मुंबई में रात 11:10 बजे लैंड करेगी।

19 से 27 अक्टूबर तक बंद रहेगी एयर एशिया की दोपहर की फ्लाइट

एयर एशिया की ओर से चंडीगढ़ दिल्ली के बीच दोपहर में संचालित होने वाली फ्लाइट 19 से 27 अक्टूबर तक बंद रहेगी। इसके बाद यह 28 अक्टूबर से शुरू होगी ।यह फ्लाइट दिल्ली से 11:35 बजे पर उड़ान भरेगी और दोपहर 12:40 बजे पर चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह फ्लाइट चंडीगढ़ से दोपहर 1:45 बजे पर उड़ान भरेगी और 3:05 बजे पर दिल्ली पहुंचेगी।



Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.