ETV Bharat / sports

CWG 2022: भारत ने रचा इतिहास, 200 गोल्ड मेडल जीतने वाला बना चौथा देश

author img

By

Published : Aug 9, 2022, 7:51 AM IST

कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदकों की कुल संख्या के मामले में ऑस्ट्रेलिया (1003 स्वर्ण पदक) शीर्ष पर है जबकि इंग्लैंड (773) दूसरे और कनाडा (510) तीसरे स्थान पर है.

commonwealth games 2022  CWG 2022  CWG 2022 in India  India creates history commonwealth games  भारत ने रचा इतिहास  200 स्वर्ण पदक जीतने वाला चौथा देश बना भारत  कॉमनवेल्थ गेम्स 2022
commonwealth games 2022

बर्मिंघम: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में भारत का शानदार प्रदर्शन रहा. भारत ने इस बार कुल कुल 61 पदक अपने नाम किए. इनमें 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल हैं. वहीं, बैडमिंटन महिला एकल के फाइनल में पीवी सिंधु की जीत के साथ ही भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में सोमवार को अपना 200 वां स्वर्ण पदक हासिल किया.

बर्मिंघम खेलों में भारत ने 22 स्वर्ण जीते जिससे उसके कुल स्वर्ण पदकों की संख्या 203 हो गई सिंधु के बाद बैडमिंटन के पुरुष एकल में लक्ष्य सेन जबकि पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग सेन जोड़ी ने स्वर्ण जीता. अचंता शरत कमल ने इसके बाद टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया.

यह भी पढ़ें: CWG 2022: शानदार समापन समारोह के साथ बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का अंत

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदकों की कुल संख्या के मामले में ऑस्ट्रेलिया (1003 स्वर्ण पदक) शीर्ष पर है जबकि इंग्लैंड (773) दूसरे और कनाडा (510) तीसरे स्थान पर है. राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने पहला स्वर्ण 1958 में जीता था. यह स्वर्ण महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह ने जीता था. भारत ने इसके बाद हर राष्ट्रमंडल खेलों (1962 और 1986 में भाग नहीं लिया) में स्वर्ण पदक जीता है. इस मामले में दिल्ली में 2010 में हुऐ राष्ट्रमंडल खेल भारत के लिए सबसे सफल रहे है जिसमें उसने 38 स्वर्ण पदक जीते थे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.