ETV Bharat / city

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में रत्नावली महोत्सव शुरू, चार दिन चलेगा महोत्सव

author img

By

Published : Nov 2, 2019, 11:52 PM IST

ratnavali festival at kurukshetra university

हरियाणा के प्राचीन गांव और उनकी अवधारणा को देखना है तो रत्नावली महोत्सव उसके लिए सबसे सुनहरा अवसर है. ये महोत्सव कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में चार दिन चलेगा.

कुरुक्षेत्र: हरियाणावी संस्कृति को आज के युवाओं तक पहुंचाने का सबसे बड़ा महाकुंभ रत्नावली महोत्सव शुरू हो गया. ये महोत्सव कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में चार दिन चलेगा.

रत्नावली महोत्सव में हरियाणा की परंपरागत कृषि के औजार चूल्हे और हस्तकला से बने कपड़े, गहने के बारे में युवाओं को जागृत करने के लिए लगभग दो हजार से ज्यादा कलाकार इस चार दिवसीय महोत्सव में हिस्सा लेने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पहुंचे हैं.

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में रत्नावली महोत्सव शुरू, देखें वीडियो

मंत्री रतनलाल कटारिया ने किया महोत्सव का शुभारंभ

बता दें कि हर साल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रत्नावली महोत्सव का आयोजन किया जाता है इस बार रत्नावली महोत्सव 2 नवंबर से शुरू होकर 5 नवंबर तक चलेगा. महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने किया.

2000 से अधिक कलाकार लेंगे हिस्सा

रत्नावली महोत्सव में 30 विधाओं में सभी जिलों के 2000 से अधिक कलाकार छह मंचों पर धमाल करेंगे. कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चार दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में 30 विधाओं में दो हजार से ज्यादा कलाकार छह मंचों पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे.

युवाओं के सीखने के लिए बहुत कुछ
कार्यक्रम में पहुंचे युवाओं ने बताया कि उन्हें इस कार्यक्रम में बहुत कुछ देखने में सीखने को मिला. हरियाणा परंपराएं जो विलुप्त हो चुकी है उनके बारे में छात्रों द्वारा दी गई प्रस्तुति और परंपरागत कृषि औजार की स्टॉल प्राचीन तरीके से कपड़ा बुनने के तरीके जोकि वह इस बारे में नहीं जानते थे इस कार्यक्रम के जरिए उन्हें सब कुछ देखने और करने का मौका भी मिला हैं.

ये भी पढ़ें- हरियाणा में पराली जलाने का सिलसिला जारी, सिरसा से सामने आए 100 नए मामले

Intro:हरियाणा की लुप्त हो चुकी संस्कृति को बचाने का प्रयास है रत्नावली महोत्सव
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चल रहे चार दिवसीय रत्नावली महोत्सव में हरियाणा प्रांत की संस्कृति को आज के युवाओं तक पहुंचाने का यूनिवर्सिटी द्वारा बड़ा प्रयास है
रत्नावली महोत्सव में हरियाणा की परंपरागत कृषि के औजार चूल्हे और हस्तकला से बने कपड़े, गहने के बारे में युवाओं को जागृत करने के लिए लगभग दो हजार से ज्यादा कलाकार इस चार दिवसीय महोत्सव में हिस्सा लेंगे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हरसन रत्नावली महोत्सव का आयोजन किया जाता है इस बार रत्नावली महोत्सव 2 नवंबर से शुरू होकर 5 नवंबर तक चलेगा महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने किया
कार्यक्रम में पहुंचे युवाओं ने बताया कि उन्हें इस कार्यक्रम में बहुत कुछ देखने में सीखने को मिला हरियाणा परंपराएं जो विलुप्त हो चुकी है उनके बारे में छात्रों द्वारा दी गई प्रस्तुति और परंपरागत कृषि औजार की स्टॉल प्राचीन तरीके से कपड़ा बुनने के तरीके जो कि वह इस बारे में नहीं जानते थे इस कार्यक्रम के जरिए उन्हें सब कुछ देखने व करने का मौका भी मिला

बाइट:-युवा


Body:1


Conclusion:1
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.