ETV Bharat / city

फरीदाबाद में दुर्गा विसर्जन के दौरान यमुना नदी में डूबे 5 युवक, 4 का हुआ रेस्क्यू, एक लापता

author img

By

Published : Oct 5, 2022, 10:56 PM IST

फरीदाबाद में दुर्गा विसर्जन के दौरान यमुना नदी में एक युवक (Youth drowned in Yamuna river) डूब गया. हालांकि अभी तक युवक का शव बरामद नहीं किया गया है. युवक के रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ को सूचित किया गया है. स्थानीय लोग भी यमुना नदी में उतर कर युवक को ढूंढने का काम कर रहे हैं.

Durga Visarjan in Faridabad
यमुना नदी में डूबा युवक

फरीदाबाद: पूरे देश में दुर्गा पूजा का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया और आस्थापूर्वक दुर्गा विसर्जन किया गया. फरीदाबाद में भी मूर्ति विसर्जन की यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली (Durga Visarjan in Faridabad) गई. लेकिन यह खुशी उस समय दुख में तब्दील हो गई जब यमुना नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई. दरअसल राजीव नगर से आए लोग जब माता की मूर्ति का विसर्जन करने के लिए यमुना नदी में उतरे तो इस दौरान 5 लोग यमुना नदी में डूबने लगे. जिसमें से 4 को तो बचा लिया गया लेकिन एक युवक डूब गया.

वहीं, मौके पर पहुंचे एएसआई राज सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली है कि (Youth drowned in Yamuna river) यहां पर विसर्जन के दौरान युवक डूब गया है. जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ व्यक्ति को यमुना नदी में ढूंढना शुरू किया. लेकिन अभी तक युवक का शव नहीं मिल पाया है. जिसके बाद एनडीआरएफ को सूचित किया गया है. स्थानीय लोग भी यहां पर यमुना नदी में उतर कर युवक को ढूंढने का काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: हरियाणा में रावण दहन के दौरान हादसा: लोगों को ऊपर गिरा जलता हुआ पुतला, कई घायल

वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान 5 लोग यमुना नदी में डूब ने लगे जिनमें से चार लोगों को तो बचा लिया गया लेकिन एक युवक नदी में समा गया. नदी में डूबे युवक की उम्र करीब 24 से 25 साल थी. वहीं, इस हादसे के बात प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं. लोगों का कहना है कि जब प्रशासन को पता है कि लोग काफी संख्या में यहां मूर्ति विसर्जन के लिए आएंंगे तो प्रशासन का दायित्व था कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए जाएं. पुलिस प्रशासन यहां पर क्यों मुस्तैद हुआ नहीं था. वहीं, अगर यमुना नदी में मूर्ति विसर्जन की परमिशन नहीं थी तो ये भी सवाल ये उठता है कि प्रशासन ने लोगों को यमुना नदी में क्यों जाने दिया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.