Watch : तिरंगे से जगमगाई दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा

By

Published : Aug 15, 2023, 10:58 PM IST

thumbnail

भारत का स्वतंत्रता दिवस न सिर्फ देश में मनाया गया बल्कि इसकी धूम विदेश में भी रही. कई अन्य देशों ने भी अपने अनूठे तरीके से इस भव्य उत्सव में भाग लिया. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भी दुबई में बुर्ज खलीफा को तिरंगे से रोशन करके भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया. दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर तिरंगे को प्रदर्शित करने और पृष्ठभूमि में भारतीय राष्ट्रगान 'जन गण मन' बजने का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. बुर्ज खलीफा पर अक्सर मित्र देशों का राष्ट्रीय ध्वज उनके राष्ट्रीय दिवस या स्वतंत्रता दिवस पर प्रदर्शित किया जाता है.

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.