सीढ़ियाँ चढ़कर बढ़ाएं सेहत

author img

By

Published : Aug 3, 2021, 3:47 PM IST

Health

कोविड 19 के इस दौर में घर से बाहर जाकर व्यायाम जैसे एरोबिक्स एक्सरसाइज, जिम में पसीना बहाना या खुले में टहलना मुश्किल होता जा रहा है। इस अवधि में कई लोग व्यायाम के अभाव में वजन बढ़ने की समस्या का भी सामना कर रहे हैं। ऐसे में यदि आपके घुटनों में कोई समस्या नहीं है, तो हर दिन सीढ़ियाँ चढ़ना और उतरना एक अच्छा व्यायाम हो सकता है। जो आपको घर से बाहर जाकर जिम में व्यायाम करने जैसे ही फायदे दे सकता है।

2019 में पबमेड में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार ज्यादा उम्र के चलते शरीर में होने वाले परिवर्तनो का शरीर पर प्रभाव जैसे शारीरिक ताकत में कमी, धीरज में कमी तथा संतुलन में संज्ञानात्मक गिरावट आदि, हमारी रोजमर्रा की दैनिक जीवन की गतिविधियों को भी प्रभावित करते हैं। इस बात से सभी लोग अच्छे से वाकिफ हैं की नियमित शारीरिक गतिविधि या व्यायाम बुजुर्ग वयस्कों में होने वाली शारीरिक व मानसिक समस्याओं को काफी हद तक प्रभावित कर सकते हैं और उनके जीवन की समग्र गुणवत्ता को बढ़ाने में मदद कर सकते है। इसी श्रंखला में नियमित तौर पर सीढ़ी चढ़ना व उतरना एक अच्छे व्यायाम के फायदे दे सकता है। इस अध्ययन का उद्देश्य स्वस्थ वृद्ध वयस्कों के बीच दैनिक चलने और सीढ़ी चढ़ने के कदमों की जांच करना था।

इसी तथ्य के समर्थन में मैसूर की योग थेरेपिस्ट मीनू वर्मा भी बताती हैं की सीढ़ियाँ चढ़ना और उतरना व्यायाम का एक ऐसा स्वरूप है जिसमें किसी विशेष प्रशिक्षण या उपकरण की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन यह व्यक्ति के सम्पूर्ण स्वास्थ्य को फायदा पहुंचता हैं।

वहीं एक अन्य अध्धयन में कनाडा की मैकमास्टर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मार्टिन गिबाला के मुताबिक, सीढ़ी चढ़ना एक ऐसा व्यायाम है जो जिम या अन्य ट्रेंडी व्यायामों जैसे एरोबिक्स या ज़ुम्बा की तरह आपकी लाइफस्टाइल को सिर्फ एक्सरसाइज के इर्द-गिर्द रहने से भी बचाता है। यह शोध मेडिसिन ऐंड साइंस इन स्पोर्ट्स ऐंड एक्सरसाइज जर्नल में प्रकाशित हुआ। इस शोध में शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि जिम में पसीना बहाकर हम जिस फिटनेस लेवल को प्राप्तकरते हैं, वह पर्याप्त रूप से सीढ़ी के इस्तेमाल से भी पाया जा सकता है। शोध में पाया गया है कि हमें इस एक्सरसाइज के लिए पूरे हफ्ते में कुल 30 मिनट का समय निकालना होता है।

लंबवत आंदोलन

पबमेड में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार जब हम चलते हैं या दौड़ते हैं, तो हमारा शरीर एक आड़े पैटर्न में चलता है। दौड़ते समय,यह थोड़ा ऊर्ध्वाधर गति यानी ऊपर की तरफ उछाल जैसी गति का अनुभव करता है। लेकिन, जब आप सीढ़ी पर चढ़ते हैं, तो हम गुरुत्वाकर्षण के विरुद्ध ऊपर की तरफ चढ़ते हैं जिससे हमारी मांसपेशियों को ज्यादा मे करनी पड़ती है। जिसके चलते हम कम समय में अधिक कैलोरी खर्च करते हैं। यह दौड़ने या चलने से ज्यादा फायदेमंद होता है। ।

लाभ

इन शोधों के नतीजों के अनुसार सीढ़ी चढ़ते समय हम चलने की तुलना में दुगनी मात्रा में फैट बर्न करते हैं। पंद्रह मिनट की सीढ़ियां चढ़ने से 250 कैलोरी बर्न होती है। वहीं सीढ़ी चढ़ने की गति भी भी एरोबिक लाभ को निर्धारित करती है। अगर हम सामान्य गति या धीरे-धीरे सीढ़ियाँ चढ़ते हैं तो लाभ दौड़ने की तुलना में थोड़ा अधिक होता है। यदि आप तेजी से चढ़ते हैं तो लाभ बहुत बढ़ जाता है। सीढ़ियाँ चढ़ने व उतरने के कुछ अन्य फायदे इस प्रकार से हैं।

  • हृदय गति बढ़ती है, मांसपेशियां बनती हैं, कोलेस्ट्रॉल कम होता है, वसा जलती है। यदि आप एक बार में दो कदम चढ़ सकते हैं तो आप अधिक कैलोरी जलाते हैं क्योंकि पैर की मांसपेशियां और नितंब अधिक काम करते हैं। मेडिसिन ऐंड साइंस इन स्पोर्ट्स ऐंड एक्सरसाइज के अनुसार 10 सीढ़ियाँ चढ़ना समतल जमीन पर 38 सीढ़ियाँ लेने के बराबर है।
  • सीढ़ी चढ़ने से पैरों की कोर मांसपेशियां सक्रिय हो जाती हैं, जैसे हैमस्ट्रिंग, क्वाड्रिसेप्स,और ग्लूटल मांसपेशियां। नतीजतन, पैर मजबूत हो जाते हैं और गति को बढ़ाते हैं।
  • जो लोग बाईपास सर्जरी और अन्य दुर्बल करने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से गुजरते हैं, उनके लिए सीढ़ियाँ चढ़ना एक सुरक्षित वातावरण में घर पर एक अच्छा व्यायाम है।
  • कार्डियोलॉजी की दिसंबर 2020 की वैज्ञानिक बैठक में स्पेनिश शोधकर्ताओं की एक टीम द्वारा किए गए अध्ययन के मुताबिक एक मिनट में चार सीढ़ियों पर चढ़ना ये इंगित करता है कि आपका दिल सेहतमंद है। इस अध्धयन में यूनिवर्सिटी अस्पताल के एमडी व हृदय रोग विशेषज्ञ जेसुस पेटेइरो ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को चार सीढ़ियों को चढ़ने में डेढ़ मिनट से अधिक समय लगता है, तो इसका मतलब है कि उस व्यक्ति के दिल की सेहत अच्छी नहीं है जिसके लिए उसे डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होगा।
  • सीढ़ियों पर चढ़ने के लिए काफी ताकत की जरूरत होती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए हमें ज्यादा कैलोरी औऱ एनर्जी की जरूरत होती है। सीढ़ियां चढ़ने से आपको पसीना आता है और ज्यादा कैलोरी बर्न होती इससे आपका वजन तेजी से घटने लग जाता है।
  • सीढ़ियां चढ़ने से आपको एक मूड-बूस्टिंग एनर्जी मिल सकती है। इससे न सिर्फ कैलोरी को जलाने में मदद ली जा सकती है बल्कि यह शरीर को ज्यादा ब्लड पंप करता है। सात ही तनाव और चिंता को भी दूर करने में मददगार साबित हो सकता है।

पढ़ें : कोरोना से ठीक हो चुके लोगों में बढ़ते ह्रदय रोग के मामले, क्या है कारण?

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.