ETV Bharat / sukhibhava

सूखे मेवे बढ़ा सकते हैं पुरुषों में स्पर्म काउंट

author img

By

Published : Mar 7, 2021, 9:01 AM IST

क्या आप जानते हैं की सही मात्रा में सूखे मेवों का सेवन से ना सिर्फ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, और कमजोरी दूर होती है, बल्कि पुरुषों में शुक्राणुओ की जीवन शक्ति और प्रजनन क्षमता दोनों बेहतर होती है।

Dry fruits increase sperm quality
सूखे मेवे बढ़ाए शुक्राणुओं की गुणवत्ता

हमारे स्वास्थ्य को जो चीज सबसे ज्यादा प्रभावित करती है, वह है हमारा आहार। चिकित्सक मानते हैं की यदि हमारा आहार सही है, तो आधी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं अपने आप ही ठीक हो जाती है। वहीं जानकारों का भी यही मानना है की आहार व जीवन शैली से काफी हद तक पुरुषों में प्रजनन संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इस संबंध में किए गए विभिन्न शोधों के नतीजे इस बात की पुष्टि करते हैं की आहार विशेषकर सूखे मेवे और पुरुषों की प्रजनन क्षमता के बीच गहरा संबंध है। अध्ययन के मुताबिक बादाम, अखरोट और हेजलनट जैसे ट्री नट का नियमित सेवन पुरुषों के शुक्राणुओं की गुणवत्ता को बेहतर करता है।

क्या कहता है अध्ययन?

जर्नल एंड्रोलॉजी में प्रकाशित एक शोध के नतीजों के अनुसार पुरुषों के सही आहार विशेषकर बादाम, अखरोट जैसे ट्री नट या सूखे मेवों का सेवन शुक्राणु की गुणवत्ता को बदलने में मददगार हो सकता हैं। अध्ययन के नतीजों की माने तो केवल 14 हफ्तों तक ट्री नट्स का सेवन करने से पुरुषों के शुक्राणु की गुणवत्ता में बदलाव आ सकता है।

इस शोध के दौरान 72 स्वस्थ पुरुषों को नियमित तौर पर पश्चिमी शैली का रेड मीट, प्रोसेस्ड फूड और शर्करा से भरपूर भोजन दिया गया। इनमें से 48 पुरुषों को 14 सप्ताह तक रोजाना 60 ग्राम अलग-अलग प्रकार के ट्री नट्स खाने के लिए दिए गए और बाकी 24 व्यक्तियों को अपनी पुरानी डाइट ही फॉलो करने के लिए कहा गया।

14 हफ्तों के उपरांत पाया गया कि जिन पुरुषों ने गरिष्ठ आहार लिया था, उनके शुक्राणु, डीएनए के 36 जीनोमिक हिस्से थे और नियंत्रण समूह की तुलना में आंशिक रूप से मिथाइलयुक्त थे। जिनमें से 9.72 प्रतिशत को हाइपरमेथिलेटेड माना गया।

ये निष्कर्ष इस बात का सबूत देते हैं कि नियमित रूप से वेस्टर्न डाइट को फॉलो करने से विशिष्ट हिस्सों में शुक्राणु डीएनए मेथिलिकरण पर प्रभाव पड़ता है।

स्पेन की रोवीरा वर्जीली यूनिवर्सिटी में किए गए एक अन्य शोध में नतीजों में भी सामने आया की शोध के विषय रहे पुरुषों के शुक्राणुओं में 14 तक रोजाना दो मुट्ठी अखरोट, बादाम और हेजल नट खाने पर उनके शुक्राणुओं की गुणवत्ता में इजाफा हुआ।

इस अध्ययन के लिए 119 सेहतमंद पुरुषों के आंकड़ों का अध्ययन किया गया था, जिनकी उम्र 18 से 35 साल के बीच थी। अध्ययन के लिए इन्हें दो समूहों में बांट दिया गया। एक समूह को रोजाना 60 ग्राम सूखे मेवे खाने को दिए गए, जबकि दूसरे समूह की खुराक पहले जैसी ही रखी गई। अध्ययन के उपरांत जो नतीजे सामने आए उनके अनुसार सूखे मेवे की खुराक लेने वाले पुरुषों के शुक्राणुओं में 14 फीसदी बढ़ोतरी हुई। साथ ही उनके सेहत भी पहले के मुकाबले 4 फीसदी बेहतर हुई।

पढ़े : स्वस्थ और सुन्दर बनाता है 'हैप्पी सेक्स'

बार्लिलोना में हुई यूरोपीयन सोसाइटी ऑफ ह्यूमन रिप्रॉडक्शन एंड एंब्रीयोलॉजी की बैठक में पेश किए गए इस शोध के नतीजों में विशेषज्ञों तथा जानकारों द्वारा समय दी जाने वाली तकरीर सही साबित हुई। जिनमें कहा गया था कि ओमेगा-3, फैटी एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट से युक्त भोजन खाने से प्रजनन क्षमता बेहतर होती है। शोधकर्ताओं के बयान में कहा गया है, 'मेवे खाने वाले लोगों में स्पर्म डीएनए फ्रैगमेंटेशन में भी काफी कमी देखने को मिली.'

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.