ETV Bharat / state

Chandrayaan 3 की सफल लैंडिंग होते ही नेहरू तारामंडल में झूमे लोग, सीएम अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई

author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : Aug 23, 2023, 8:31 PM IST

भारत का मिशन चंद्रयान 3 सफल हो चुका है और चारों ओर जश्न का माहौल है. इसी कड़ी में दिल्ली के नेहरू प्लैनेटोरियम में चंद्रयान 3 की लैंडिंग का लाइव वीडियो देखकर लोग खुशी से झूम उठे.

people rejoiced in nehru planatorium
people rejoiced in nehru planatorium

चंद्रयान-3 की सफलता पर लोगों ने दी बधाई

नई दिल्ली: चंद्रयान-3 मिशन की सफलता से भारत ने बुधवार को इतिहास रच दिया. लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की. इसके साथ भारत, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया. वहीं दिल्ली के नेहरू तारामंडल में चंद्रयान 3 के लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखकर लोग खुशी से झूम उठे और भारत माता की जय के नारे लगाए.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर देशवासियों और इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी. उन्होंने अपने ट्वीट में भारत माता कि जय का नारा भी लिखा. उनके अलावा केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भी नेहरू तारामंडल पहुंचकर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी. उधर, दिल्ली के गांधीनगर इलाके में लोगों ने चंद्रयान 3 मिशन की सफलता पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया. इस मौके पर पूर्व मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल भी उपस्थित रहे.

  • ये ऐतिहासिक है। देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। हम सबके लिए गर्व की बात है। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए सभी देशवासियों, ISRO के वैज्ञानिकों, इंजीनियर और कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई।

    भारत माता की जय 🇮🇳 https://t.co/kWLztpBDiB

    — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 23, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

शिक्षा मंत्री आतिशी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज का दिन भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है. चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग ने ये साबित कर दिया है कि भारत किसी से कम नहीं है और अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम में कई विकसित देशों को पछाड़ते हुए हम बहुत आगे खड़े हैं. आज की इस उपलब्धि के पीछे हमारे वैज्ञानिकों की दिन-रात की कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता है.

सीमा-सचिन ने भी मनाई खुशी

लोगों ने इसरो की टीम को दी बधाई: लोगों ने कहा कि आज भारत के लिए बेहद ही गर्व का दिन है और भारत ने दुनिया को अपनी ताकत दिखा दी है. इसरो ने चंद्रयान 2 की असफलता से सबक लेते हुए नया कीर्तिमान रच दिया. चंद्रयान 3 का चंद्रमा के उत्तरी ध्रुव पर लैंडिग करना वकाई बहुत बड़ी बात है. भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है, जिसके लिए पूरी इसरो की टीम बधाई की पात्र है. वहीं चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत चौथा देश बन गया है. अब तक ऐसा केवल अमेरिका, चीन और सोवियत संघ की करने में सफल रहे हैं.

यह भी पढ़ें-चंद्रयान 3 को लेकर उत्साहित दिल्ली के स्कूली बच्चे, शाम में लैंडिंग का देखेंगे लाइव नजारा

सीमा-सचिन ने कहा-भारत माता की जय: सीमा हैदर और सचिन ने भी चंद्रयान 3 की सफलता पर खुशी मनाई. इसे लेकर एक वीडियो भी जारी किया गया है, इसमें सीमा और सचिन के साथ कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं और वे हिंदुस्तान जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने जय श्रीराम और हर हर महादेव के भी नारे लगाए.

यह भी पढ़ें-Chandrayaan 3 Mission Successful : 'मैं भारत हूं, मैं चांद पर हूं'...सोशल मीडिया पर बजा भारत का डंका

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.