ETV Bharat / state

Mission Shakti Campaign: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट, शुरू किया मिशन शक्ति अभियान

author img

By

Published : Mar 2, 2023, 11:17 AM IST

नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के आदेश पर नोएडा को सेफ सिटी बनाने के उद्देश्य से महिलाओं और लड़कियों को जागरूक करने के लिए एक खास मुहिम (Mission Shakti Campaign) चलाई जा रही है.

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट

नई दिल्ली/नोएडा: महिलाओं और लड़कियों के साथ हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए नोएडा पुलिस ने कमर कस ली है. ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नोएडा पुलिस द्वारा सेफ सिटी परियोजना के अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा और वूमेन पावर लाइन-1090 के तहत महिलाओं और बच्चियों को जागरूक किया जा रहा है. इस मौके पर पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में भारती सिंह (अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय), मीनाक्षी कात्यायन (पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा) और एसीपी महिला सुरक्षा मौजूद रहीं.

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट

महिलाओं को जागरूक करने को चला विशेष अभियान: सेफ सिटी परियोजना के अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान में महिला सुरक्षा, वूमेन पावर लाइन-1090 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रदेश के विभिन्न जनपदों में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ द्वारा जन जागरूकता संबंधी विविध कार्यक्रम संचालित किए जा रहे है.

इसके तहत नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जागरूकता वाहन व 1090 शुभंकर(Mascot) द्वारा जलपुरा, हल्दोनी, कुलेसरा, परी चौक और एच्छर में जाकर महिला संबंधी अपराध, महिला सहायता एवं सुरक्षा चक्र, विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, 1090-वूमेन पावर लाइन- 181- महिला हेल्पलाइन, 1076- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112- पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098- चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा, 108- एंबुलेंस सेवा, विभिन्न साइबर अपराधों व उनसे बचाव के संबंध में जागरूक किया जा रहा है. सभी लोगों (विशेषकर पुरुष वर्ग) को लैंगिक संवेदनशीलता, बच्चियों की शिक्षा और अन्य बातों के संबंध में भी जानकारी दी जा रही है, जिससे महिलाओं के उत्पीड़न पर रोकथाम किया जा सके.

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट

ये भी पढ़ें: G20 Summit 2023: अपने पुराने स्वरूप में लौटी G-20 गोल्डन हवेली, विदेशी मेहमानों को आ रही रास

एसीपी महिला सुरक्षा वर्णिका द्वारा महिला सुरक्षा इकाई के साथ विद्यालयों में जाकर बालिकाओं को नए-नए तरीके के साइबर अपराध, यौन दुराचार के संबंध में भी जानकारियां दी जा रहीं हैं. इसके साथ उनसे बचाव के तरीकों के बारे में भी बताया जा रहा है. साथ ही आईईसी मैटेरियल व हेल्पलाइन नंबर लिखे पंपलेट भी वितरित किए गए है, जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिले. यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: H5N1 Virus Cases : ह्यूमन बर्ड फ्लू से बचना है तो इन जगहों-बाजारों में न जाएं, WHO की चेतावनी

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.