ETV Bharat / state

दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी ने यमुना के पानी से किया स्नान, BJP सांसद ने दी थी चुनौती

author img

By

Published : Oct 30, 2022, 1:35 PM IST

Updated : Oct 30, 2022, 3:22 PM IST

दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी संजय शर्मा ने यमुना के पानी से स्नान कर बताया कि केमिकल डालने के बाद यमुना के पानी में कोई दुष्प्रभाव नहीं हुआ है. पिछले दिनों उनकी बहस पश्चिमी दिल्ली के बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा से यमुना नदी में केमिकल डालने को लेकर हुई थी.

Etv Bharat
Etv Bharat

नई दिल्ली: दिल्ली के यमुना घाट पर शुक्रवार को पश्चिमी दिल्ली के बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा और दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी संजय शर्मा के बीच यमुना में केमिकल डालने को लेकर हुईं नोकझोंक हो गई, जिसके बाद अधिकारी संजय शर्मा के द्वारा प्रवेश वर्मा के खिलाफ दिल्ली के कालिंदी कुंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. वहीं अधिकारी संजय शर्मा ने यमुना के पानी से स्नान कर दिखाया है कि केमिकल डालने के बाद यमुना के पानी में कोई दुष्प्रभाव नहीं हुआ है.

दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर संजय शर्मा ने बताया कि जब से हम लोग यमुना में झाग को कम करने के लिए केमिकल डाल रहे हैं, तभी से हम यमुना के पानी का सैंपल ले रहे हैं और उसको जांच के लिए लैब में भेज रहे हैं. जांच के बाद यह प्रमाण सामने आया है कि केमिकल डालने के बाद यमुना के पानी में कोई दुष्प्रभाव नहीं हुआ है. साथ ही उन्होंने कहा कि इस केमिकल के डालने के बाद मछलियों में और इंप्रूवमेंट आई है. उन्होंने कहा कि यमुना के पानी में केमिकल डालने के बाद कोई दुष्प्रभाव नहीं हुआ है बल्कि यमुना साफ हुई है.

दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी संजय शर्मा ने यमुना के पानी से किया स्नान

ये भी पढ़ें: फ्रीडम फाइटर छठ घाट पर पहुंचे सांसद मनोज तिवारी ने छठ गीतों से बांधा समां, सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना

बता दें कि शुक्रवार को बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा यमुना के कालिंदी कुंज यमुना घाट पर गए थे. यहां उनकी यमुना के पानी में झाग खत्म करने के लिए केमिकल का छिड़काव करवाने वाले जल बोर्ड के अधिकारी संजय शर्मा से नोकझोंक हुई. सांसद ने अधिकारी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था. अब अधिकारी ने यमुना के पानी से स्नान कर के यह दिखाया है कि यमुना में केमिकल डालने का कोई दुष्प्रभाव नहीं हुआ है.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत एप

Last Updated : Oct 30, 2022, 3:22 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.