ETV Bharat / state

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद इंडिया गेट से बीजेपी ने निकाली तिरंगा रैली, कई नेता हुए शामिल

author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : Aug 24, 2023, 9:33 AM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

भारत का मिशन चंद्रयान 3 सफल हो चुका है और चारों ओर जश्न का माहौल है. इसी कड़ी में दिल्ली भाजपा ने इंडिया गेट से एक तिरंगा रैली निकाली. इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद रमेश बिधूड़ी और प्रवेश शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

नई दिल्ली: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद देश ही नहीं दुनिया भर में जश्न मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली में भी जश्न का दौर जारी है. तस्वीर दिल्ली के इंडिया गेट की है. जहां पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यर्ताओं ने तिरंगा रैली निकाली. इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता भारतीय वैज्ञानिक जिंदाबाद और पीएम मोदी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए नजर आए. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भारत के सभी नागरिकों, इसरो के वैज्ञानिकों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर बधाई दी है.

सचदेवा ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने चंद्रयान 3 को सफल कर प्रधानमंत्री के संकल्प से सिद्धि के प्रण को पूर्ण किया है. सचदेवा के नेतृत्व में पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इंडिया गेट के कर्तव्य पथ मोड़ एकत्र हुए थे. अंतिम क्षणों में चंद्रयान 3 की सफलता के लिए प्रार्थना की. लैंडिंग हो जाने के बाद ढोल ताशे बजा कर एवं भारतीय राष्ट्र ध्वज लहरा कर खुशियां मनाई. तिरंगा रैली में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी और प्रवेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ नजर आए. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में बाइक से इंडिया गेट से कई किलोमीटर लंबी रैली निकाली गई.

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता से भारत ने बुधवार को इतिहास रच दिया. लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की. इसके साथ भारत, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया. वहीं दिल्ली के नेहरू तारामंडल में चंद्रयान 3 के लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखकर लोग खुशी से झूम उठे.

ये भी पढ़ें : Chandrayaan 3 की सफल लैंडिंग होते ही नेहरू तारामंडल में झूमे लोग, सीएम अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.