ETV Bharat / sports

विश्व तीरंदाजी ने विश्व कप और विश्व चैंपियनशिप के लिए अस्थायी तारीखें घोषित की

author img

By

Published : Jul 22, 2020, 12:59 PM IST

2021 Archery WC
2021 Archery WC

विश्व तीरंदाजी ने 2021 के विश्व कप चरणों और विश्व चैंपियनशिप के लिए अस्थायी तारीखें और स्थल घोषित किए हैं.

लुसाने : विश्व चैंपियनशिप अमेरिका के यांकटोन में 19 से 26 सितंबर के बीच होगी जबकि विश्व कप के चरणों की शुरुआत 19 अप्रैल से ग्वाटेमाला सिटी में होगी. विश्व कप के दो अन्य चरण शंघाई में 17 से 23 मई और पेरिस में 22 से 27 जून के बीच आयोजित किए जाएंगे. फाइनल अगले साल सितंबर- अक्टूबर में होंगे.

Archery
तीरंदाजी

पेरिस में आयोजित किया जाएगा

टोक्यो के लिए अंतिम योग्यता टूर्नामेंट शुरू में जून 2020 में बर्लिन में आयोजित किया जाना था. हालांकि, खेलों के एक साल की देरी के बाद, इसे अब पेरिस में आयोजित किया जाएगा. ये 18 से 21 जून तक विश्व कप चरण से ठीक पहले इकलौते कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जाएगा.

2021 Archery WC
तीरंदाजी विश्व कप

इस बीच, युवा विश्व चैम्पियनशिप 19 से 26 सितंबर तक निर्धारित की गई है. वर्ल्ड तीरंदाजी 3डी चैंपियनशिप जो मूल रूप से 2021 में आयोजित होने वाली थी, वो 2022 में होने की संभावना है. दुबई में होने वाले अगले विश्व तीरंदाजी पैरा चैंपियनशिप के लिए तारीख की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.