ETV Bharat / sports

CWG 2022: 'भाला उस्ताद' के पाकिस्तानी दोस्त अरशद नदीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता स्वर्ण पदक

author img

By

Published : Aug 8, 2022, 3:05 PM IST

पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम ने 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रच दिया है. उन्होंने पुरुषों के भाला फेंक स्पर्धा मे रविवार देर रात को 90 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो फेंका और गोल्ड मेडल जीत लिया.

commonwealth games 2022  CWG 2022  Neeraj Chopra  Arshad Nadeem  neeraj vs nadeem  राष्ट्रमंडल खेलों 2022  बर्मिंघम  पाकिस्तान के अरशद नदीम
commonwealth games 2022

बर्मिंघम: पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोवर अरशद नदीम बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (commonwealth games 2022) में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है. अरशद नदीम ने रविवार को 90.18 मीटर भाला फेंककर गोल्ड मेडल जीता है.

बता दें, इस थ्रो के साथ अरशद नीरज चोपड़ा के ऑलटाइम बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर से 0.24 मीटर आगे निकल गए हैं. नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं ले रहे हैं. वो वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान चोटिल हो गए थे.

ग्रेनेडा के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स 88.64 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे. केन्या के जूलियस येगो ने 85.70 मीटर तक भाला फेंककर कांस्य पदक हासिल किया. चोपड़ा की अनुपस्थिति में भारत के डीपी मनु 82.28 के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहे, जबकि रोहित यादव 82.22 मीटर के प्रयास से छठे स्थान पर रहे.

यह भी पढ़ें: CWG 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम और राष्ट्रमंडल स्वर्ण के बीच ऑस्ट्रेलिया की दीवार

मैदान पर प्रतिद्वंद्वी होने के अलावा, नदीम और चोपड़ा दोनों अच्छे दोस्त हैं, एक दूसरे को उनके प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित और प्रशंसा करते हैं. नदीम का यह थ्रो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर का आंकड़ा पार करने का लक्ष्य रखा है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.