ETV Bharat / sports

वर्ल्ड कप 2023 में बल्ले से गदर मचा रहे हैं 'हिटमैन', अब यह महारिकॉर्ड किया अपने नाम

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Nov 14, 2023, 5:58 PM IST

Rohit sharma
रोहित शर्मा

क्रिकेट विश्व कप 2023 में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं. हाल ही में उन्होंने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया है. वहीं, कई अन्य रिकॉर्ड्स वो सेमीफाइनल में भी बना सकते हैं. जानिए क्या हैं वो रिकॉर्ड्स...

नई दिल्ली : विश्व कप 2023 में रोहित शर्मा ने कईं रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं. उनका बल्ला इस विश्व कप में जमकर बोला है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने ग्रुप चरण के 9 में से सभी 9 मैचों में जीत हासिल की है. विश्व कप के बीच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया है.

  • Rohit Sharma just 4 Sixes away breaks his own records of Most Sixes in a Calander year in international cricket in history. [Full members]

    - THE HITMAN...!!!! pic.twitter.com/UbvH8MVcgq

    — CricketMAN2 (@ImTanujSingh) November 14, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

लगातार 2 बार 500+ रन बनाने वाले खिलाड़ी बने
रोहित शर्मा ने विश्व कप का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. रोहित शर्मा एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने लगातार दो विश्व कप में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं. विश्व कप 2023 में वो अब तक 503 रन बना चुके हैं. वहीं, 2019 के विश्व कप में रोहित शर्मा ने 648 रन बनाए थे. साथ ही वह पहले ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने कप्तान रहते हुए विश्व कप में 500 रनों का स्कोर किया है.

चार छक्के लगाते ही तोड़ देंगे अपना रिकॉर्ड
वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में 15 नवंबर को भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा. इस मैच में अगर रोहित शर्मा को बल्ला चलता है और वह चार छक्के लगा लेते हैं तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अपना रिकॉर्ड ही तोड़ देंगे. रोहित शर्मा ने 2019 में 78 छक्के लगाए थे और वह इस साल अब तक 74 छक्के लगा चुके हैं. जैसे ही चार छक्के लगाएंगे वैसे ही वह अपना रिकॉर्ड को ही तोड़ देंगे.

विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड बनाने से मात्र 3 कदम दूर
रोहित शर्मा तीन छक्के लगाते ही विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम हैं, जिन्होंने विश्व कप में 49 छक्के जड़े हैं. रोहित शर्मा के नाम विश्व कप में अभी 47 छक्के दर्ज हैं और जैसे ही वह 3 छक्के और लगाएंगे तो विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज हो जाएगा.

  • Rohit Sharma just 3 Sixes away to becomes Leading six hitter in the history of World Cups.

    The Hitman - The Greatest Six hitter...!!! pic.twitter.com/YnG1svDwt5

    — CricketMAN2 (@ImTanujSingh) November 14, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा छक्के
विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा शीर्ष पर हैं. उन्होंने अब तक 24 छक्के जमाए हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल 22 छक्के लगा चुके हैं. साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक 21 ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर और मिशेल मार्श 20-20 छक्के लगा चुके हैं.

यह भी पढ़ें : मैनचेस्टर का बदला मुंबई में लेगी टीम इंडिया, 2019 वर्ल्ड कप में कीवियों ने सेमीफाइनल में दी थी मात
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.