ETV Bharat / sports

MS Dhoni Records : कौन तोड़ पाएगा महेन्द्र सिंह धोनी का ये IPL रिकॉर्ड, काफी पीछे हैं हार्दिक-रोहित-जडेजा

author img

By

Published : Apr 14, 2023, 3:42 PM IST

सर्वश्रेष्ठ फिनिशर कहे जाने वाले धोनी का ये रिकॉर्ड तोड़ना हर किसी के लिए आसान नहीं होगा. अभी जो खिलाड़ी उनके पीछे हैं उनको धोनी को छूने के लिए कई गुनी मेहनत करनी पड़ेगी....

Most Sixes in the 20th Over in IPL History
महेन्द्र सिंह धोनी

नई दिल्ली : आईपीएल 2023 में खेले जा रहे मैचों के दौरान हर दिन नए नए रिकॉर्ड बनते हैं. कुछ खिलाड़ी एक दूसरे से आगे जाते हैं, तो वहीं कुछ खिलाड़ी लगातार पीछे होते जाते हैं. लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो अपने रिकॉर्ड में इतने आगे हैं कि उनके पीछे आने वाले खिलाड़ियों के लिए उस रिकॉर्ड को तोड़ना काफी मुश्किल काम लगता है. एक ऐसा ही रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है, जिसको आईपीएल खेल रहे खिलाड़ियों के लिए तोड़ना टेढ़ी खीर साबित होगा. इसीलिए सर्वश्रेष्ठ फिनिशर कहे जाने वाले धोनी का ये रिकॉर्ड लगातार लंबा होता जा रहा है.

  • Most Sixes in the 20th Over in IPL History:

    MS Dhoni - 57
    Kieron Pollard - 33
    Ravindra Jadeja - 26
    Hardik Pandya - 25
    Rohit Sharma - 23

    Domination of the GOAT finisher - MS Dhoni. pic.twitter.com/gwrhTWIJMm

    — Johns. (@CricCrazyJohns) April 13, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

आपको बता दें कि आईपीएल के मैचों में 20 ओवरों तक चलने वाले रोमांच में महेंद्र सिंह धोनी का जवाब नहीं है. आईपीएल में खेले गए मैचों के इतिहास में अगर देखा जाए तो इस समय 20वें ओवर में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम है. महेंद्र सिंह धोनी ने इस मामले में कई खिलाड़ियों को काफी पीछे छोड़ रखा है. धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए बाकी खिलाड़ियों को काफी मेहनत करनी पड़ेगी.

आंकड़ों में देखा जाए तो महेंद्र सिंह धोनी ने 20 ओवर में कुल 57 छक्के मारे हैं. उसके बाद दूसरे स्थान पर कीरॉन पोलार्ड हैं, जिन्होंने कुल 33 छक्के 20 ओवर में लगाए हैं, पोलार्ड आईपीएल खेलना छोड़ चुके हैं. वहीं चेन्नई सुपर किंग के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा के नाम भी 20वें ओवर में छक्के मारने के मामले में तीसरे नंबर पर है. जडेजा ने कुल 26 छक्के मारे हैं.

Most Sixes in the 20th Over in IPL History
महेन्द्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड

इसके अलावा गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने 20 ओवर में कुल 25 छक्के मारे हैं, जबकि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस मामले में काफी पीछे हैं और उन्होंने 20 ओवर में कुल 23 छक्के लगाए हैं. इस तरह से देखा जाए तो बल्लेबाजी क्रम में नीचे आने वाले खिलाड़ियों ने 20वें ओवर में छक्के के रिकॉर्ड में काफी बढ़त हासिल की है. इसीलिए धोनी व जडेजा जैसे खिलाड़ी इसमें काफी आगे दिख रहे हैं.

Most Sixes in the 20th Over in IPL History
महेन्द्र सिंह धोनी

इसे भी देखें.. IPL 2023 : चोट से जूझते CSK प्लेयर्स में धोनी भी हुए शामिल, जानें बाहर हुए तो कौन करेगा कप्तानी

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.