ETV Bharat / sports

Cricket World Cup 2023: धर्मशाला में हो रहे अंतरराष्ट्रीय विश्व कप मुकाबले के लिए प्रैक्टिस शेड्यूल तय, जानें कौन सी टीम कब करेगी एक दूसरे का सामना

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Oct 2, 2023, 5:45 PM IST

Updated : Oct 2, 2023, 6:13 PM IST

Cricket world cup 2023
Cricket world cup 2023

धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय विश्व कप मुकाबले के लिए सभी टीमों का प्रैक्टिस शेड्यूल तय हो चुका है. वहीं, धर्मशाला में 7 से 28 अक्टूबर तक खेले जाने वाले मैचों के लिए टीमों के आने का सिलसिला मंगलवार से शुरू हो जाएगा. वहीं, कौन सी टीम कब करेगी प्रैक्टिस और कब होगा मैच जानें पूरी डिटेल... (Cricket world cup 2023).

धर्मशाला: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के धर्मशाला में 7 से 28 अक्टूबर तक खेले जाने वाले मैचों के लिए टीमों के आने का सिलसिला मंगलवार से शुरू हो जाएगा. मंगलवार को बंगलादेश की टीम करीब 3 बजे कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेगी. वहीं, बुधवार को अफगानिस्तान की टीम भी लगभग 3 बजे कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेगी. धर्मशाला आ रही टीमों को धर्मशाला व आसपास के अलग-अलग होटलों में ठहराने की व्यवस्था की गई है. वहीं, एचपीसीए भी जोर-शोर से तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है.

बांग्लादेश-अफगानिस्तान का प्रैक्टिस शेड्यूल: 4-5 अक्टूबर को बंगलादेश की टीम दोपहर 2 से 5 बजे तक प्रैक्टिस करेगी, जबकि 5 अक्टूबर को अफगानिस्तान की टीम शाम 6 से 9 बजे तक प्रैक्टिस करेगी. 6 अक्टूबर को बांग्लादेश की टीम सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक और अफगानिस्तान की टीम दोपहर 2 से 5 बजे तक प्रैक्टिस करेगी. 7 अक्टूबर को बंगलादेश और अफगानिस्तान के मध्य सुबह 10.30 बजे से मैच खेला जाएगा, जबकि इसी दिन इंग्लैंड की टीम दोपहर 2 से 5 बजे तक प्रैक्टिस करेगी.

ये भी पढ़ें- Cricket world cup 2023 : विश्व कप 2023 में खेलेंगे ये 5 सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी, एक भारतीय भी शामिल

8 अक्टूबर को इंग्लैंड की टीम करेगी प्रैक्टिस: 8 अक्टूबर को इंग्लैंड की टीम दोपहर 2 से 5 बजे और बांग्लादेश की टीम शाम 6 से 9 बजे तक प्रैक्टिस करेगी. 9 अक्टूबर को इंग्लैंड की टीम सुबह 10 बजे से 1 बजे तक और बांग्लादेश की टीम दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक प्रैक्टिस करेगी. 10 अक्टूबर को इंग्लैंड और बंगलादेश के मध्य सुबह 10.30 बजे से मैच खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें- Cricket world cup 2023 : विरेंद्र सहवाग का बड़ा बयान, विश्व कप 2023 में विराट कोहली ही बनाएंगे सबसे ज्यादा रन

नीदरलैंड-साउथ अफ्रीका की टीमें करेंगी प्रैक्टिस: नीदरलैंड की टीम 12 अक्टूबर को शाम 6 से 9 बजे तक, 13 अक्टूबर को दोपहर 2 से 5 बजे तक, 14 को शाम 6 बजे से 9 बजे तक, 15 अक्टूबर को दोपहर 2 से 5 बजे तक, जबकि 16 अक्टूबर को शाम 6 बजे से 9 बजे तक प्रैक्टिस करेगी. साउथ अफ्रीका की टीम 14 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक, 15 अक्टूबर को शाम 6 से 9 बजे तक और 16 अक्टूबर को दोपहर 2 से 5 बजे तक प्रैक्टिस करेगी. साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के मध्य मैच 17 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा.

न्यूजीलैंड 20, इंडिया 21 अक्टूबर को करेगी प्रैक्टिस: न्यूजीलैंड की टीम 20 अक्टूबर को शाम 6 से 9 बजे तक, 21 अक्टूबर को दोपहर 2 से 5 बजे तक, जबकि इंडिया की टीम 21 अक्टूबर को शाम 6 बजे से 9 बजे तक प्रैक्टिस करेगी. इंडिया और न्यूजीलैंड का मैच 22 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया की टीम 27 को करेगी प्रैक्टिस: न्यूजीलैंड की टीम 24-26-27 अक्टूबर को दोपहर 2 से 5 बजे तक और आस्ट्रेलिया की टीम 27 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक प्रैक्टिस करेगी. 28 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सुबह 10.30 बजे से मैच खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें- Cricket World Cup 2023: पिछले 2 विश्व कप में फाइनल में मिली हार, क्या इस बार न्यूजीलैंड ट्रॉफी के अपने सूखे को करेगा समाप्त?

Last Updated :Oct 2, 2023, 6:13 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.