ETV Bharat / sitara

बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए प्रियंका-निक

author img

By

Published : Jul 28, 2020, 10:34 PM IST

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के बाद अब बाढ़ प्रभावित राज्य बिहार के लिए भी डोनेशन किया है और अपने फैंस से भी ऐसा करने का आग्रह किया.

priyanka chopra and nick jonas donate to bihar flood relief
बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए प्रियंका-निक

लॉस एंजेलिस : असम में राहत कार्य के लिए दान करने के बाद, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति निक जोनस ने बाढ़ प्रभावित राज्य बिहार को भी दान किया.

प्रियंका ने ट्विटर पर कहा कि उन्होंने बचाव कार्य हेतु असम और बिहार के बाढ़ राहत संगठनों को सहायता राशि प्रदान की है और उन्होंने अपने फैंस को भी मदद स्वरुप डोनेशन के लिए कहा है.

अभिनेत्री ने लिखा, "भारत में मानसून ने देश के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई है. बिहार राज्य जहां मैं पैदा हुई थी वहां लगातार बारिश के चलते बाढ़ आ गई है."

उन्होंने लिखा, "असम की तरह यहां भी लोग प्रभावित हो गए हैं और कई लोग विस्थापित हो गए हैं. वे लोग तबाही से जूझ रहे हैं, उन्हें हर संभव मदद की जरूरत है, जो हम कर सकते हैं. निक और मैंने पहले ही कुछ संगठनों को दान दे दिया है, जिनकी टीम राज्य में सक्रिय है और हर संभव मदद के लिए आगे है. अब आपकी बारी है."

पढ़ें : बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री कुमकुम का 86 साल की उम्र में निधन

अभिनेत्री ने कुछ संगठनों के बारे में भी बताया, जहां कोई भी दान कर सकता है.

(इनपुट-आईएएनएस)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.