ETV Bharat / sitara

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को बताया अपना 'सनशाइन', दी जन्मदिन की बधाई

author img

By

Published : Jun 26, 2021, 7:47 PM IST

मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अर्जुन को अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा कर जन्मदिन की बधाई दी है.

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora wishes Arjun Kapoor Birthday) ने शनिवार को अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को उनके 36वें जन्मदिन पर बधाई दी. मलाइका ने इंस्टाग्राम (Malaika Arora Instagram) पर अर्जुन के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे माय सनशाइन.

पोस्ट की गई तस्वीर में मलाइका अर्जुन की बाहों में एक सुरम्य घाटी के पास मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहीं हैं. यह तस्वीर किसी वेकेशन की थ्रोबैक तस्वीर लग रही है.

ये भी पढे़ं : बर्थडे: मलाइका अरोड़ा की वजह से सलमान की बहन से अलग हुए थे अर्जुन कपूर ?

दोनों स्टार्स एक्टिव वियर में नजर आ रहे हैं. मलाइका ने जहां नीली टी-शर्ट, सफेद स्वेटशर्ट और ग्रे ट्रैक पैंट पहनी हुई है, वहीं अर्जुन ने ग्रे टी-शर्ट, काली हुडी, काली शॉर्ट्स और एक टोपी पहन रखी है.

मुंबई के ताजमहल पैलेस होटल में शुक्रवार रात अर्जुन के जन्मदिन का जश्न शुरू हुआ था. अभिनेता के बर्थडे बैश में उनके कुछ मनोरंजन उद्योग के करीबी मित्र और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से लेकर रनवीर सिंह और आदित्य रॉय कपूर के अलावा अर्जुन के कई उद्योग मित्र इस पार्टी में शामिल हुए.

काम के मोर्चे पर, अर्जुन कपूर की फिल्में एक विलेन रिटर्न्‍स और भूत पुलिस पाइपलाइन में हैं, जबकि मलाइका वर्तमान में डांस रियलिटी शो सुपर डांसर-4 को जज कर रहीं हैं.

ये भी पढ़ें : फिल्म डायरेक्टर से शादी करने वाली पांच बॉलीवुड अभिनेत्रियां, ये जोड़ी हुई अलग

(आईएएनएस)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.