ETV Bharat / sitara

बर्थडे: मलाइका अरोड़ा की वजह से सलमान की बहन से अलग हुए थे अर्जुन कपूर ?

author img

By

Published : Jun 26, 2021, 1:32 PM IST

अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर आज अपना 36वां बर्थडे मना रहे हैं. साल 2012 में फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले अर्जुन सुपरस्टार सलमान की सलाह पर बॉलीवुड में आए थे. अर्जुन पहले सलमान की बहन और अब उनके छोटे भाई की पूर्व पत्नि संग चर्चा में बने रहते हैं.

हैदराबाद : Happy Birthday Arjun Kapoor : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं. वह फिल्म निर्माता बॉनी कपूर (Producer Boney Kapoor) और मोना शौरी (Mona Shauri) के बेटे हैं.

मशहूर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी (Srvidevi) उनकी सौतेली मां थीं. अर्जुन ने साल 2012 में फिल्म 'इशकजादे' (Ishaqzaade) से डेब्यू किया था. अर्जुन इन दिनों मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) संग रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने रहते हैं, लेकिन एक वक्त में वह सलमान खान की बहन अर्पिता (Salman Khan's Sister Arpita) को डेट किया करते थे.

सलमान की सलाह पर फिट हुए थे अर्जुन

दरअसल, कभी शारीरिक वजन में 140 किलो के रहे अर्जुन कपूर ज्यादा दौड़ नहीं पाते थे और उन्होंने कभी अभिनय के बारे में भी नहीं सोचा था. अर्जुन ने बताया था कि सलमान खान ने ही उन्हें बॉलीवुड में आने की सलाह दी थी. इतना ही नहीं सलमान ने अपने पर्सनल जिम में भी अर्जुन को एंट्री दी थी. अर्जुन ने सलमान के मार्गदर्शन में 50 किलो वजन कम किया. बताया जाता है कि सलमान भी अर्जुन को वर्कआउट कराते थे.

बिखरने लगा था 'भाई' का घर

अर्जुन का सलमान खान की बहन अर्पिता (अभिनेता आयुष शर्मा की पत्नी) संग अफेयर रह चुका है., लेकिन जल्द ही दोनों का ब्रेकअप हो गया. एक मैगजीन की खबर के मुताबिक, अर्जुन, सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा की खूबसूरती से बहुत प्रभावित हुए थे और मलाइका से उनके लगाव को अर्पिता संग ब्रेकअप की वजह माना जाता है.

अर्जुन-मलाइका
अर्जुन-मलाइका

अर्जुन-मलाइका में बढ़ी नजदीकी

इधर, अर्पिता ने अभिनेता आयुष शर्मा से शादी रचा ली, लेकिन सलमान का परिवार बिखरने लगा था. साल 2016 में अरबाज और मलाइका अलग हो गए. अब मलाइका और अर्जुन को काफी समय से एक साथ स्पॉट होते देखा जा रहा है. अर्जुन और मलाइका सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.