ETV Bharat / entertainment

Bhojpuri Movies in 2023: इस साल रिलीज होंगी ये टॉप 5 भोजपुरी फिल्में, खेसारी का दिखेगा एक्शन अवतार

author img

By

Published : Jan 18, 2023, 5:11 PM IST

Bhojpuri Movies in 2023: इस साल भोजपुरी की ये 5 फिल्में रिलीज होने जा रही हैं, जो एक्शन और रोमांस से भरपूर हैं. भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव और पवन सिंह इस साल फैंस का खूब मनोरंजन करने वाले हैं.

Bhojpuri Movies in 2023
भोजपुरी फिल्में 2023

नई दिल्ली : भोजपुरी सिनेमा अपने चटकीले गानों से देशभर में मशहूर है. भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव और पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के शाहरुख-सलमान और आमिर खान हैं. भोजपुरी के इन तीनों स्टार्स की पॉपुलैरिटी किसी से कम नहीं है. ऐसे में ये तीनों स्टार्स अपने फैंस का ख्याल रखते हुए मौजूदा साल में बड़ा धमाका करने वाले हैं. अब यह भोजपुरी के 'तीनों खान' एक्शन और रोमांस का तड़का लगाने जा रहे हैं. बात करते हैं उन 5 भोजपुरी फिल्मों की जो इस साल रिलीज होने जा रही हैं.

माई: द प्राइड ऑफ भोजपुरी

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टारर मच अवेटेड फिल्म 'माई: द प्राइड ऑफ भोजपुरी' इस साल रिलीज होने जा रही है. फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है. बता दें, आम्रपाली 26वीं बार निरहुआ संग किसी फिल्म में नजर आएंगी. भोजपुरी सिनेमा में यह शाहरुख-काजोल की जोड़ी बन चुकी है.

संघर्ष 2

भोजपुरी के ट्रेंडिंग और दमदार स्टार खेसारी लाल यादव अपनी फिल्मों में एक्शन और रोमांस दोनों के लिए मशहूर हैं. इस साल भी वह अपने फैंस को धमाकेदार शुरुआत देने जा रहे हैं. मौजूदा साल में खेसारी की फिल्म 'संघर्ष' का दूसरा भाग रिलीज होने जा रहा है. हाल में फिल्म से आई फर्स्ट लुक ने फैंस को हिला दिया था.

डार्लिंग

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की फैंस लिस्ट बहुत लंबी है. फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है. अब वह फैंस के लिए वैंलेटाइन डे के मौके पर रोमांटिक फिल्म 'डार्लिंग' से धमाल करने जा रही हैं. फिल्म में वह एक्टर राहुल शर्मा के अपोजिट दिखेंगी.

विवाह 3

भोजपुरी एक्टर प्रदीप पांडे उर्फ चिंटू और भोजपुरी की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म 'विवाह 3' भी इस साल रिलीज होने जा रही है. फिल्म के पहले दो पार्ट भोजपुरी सिनेमा में पहले ही धमाल मचा चुके हैं.

दाग: एगो लांछन

भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों को अगर सबसे ज्यादा इंतजार है, तो वह है फिल्म 'दाग: एगो लांछन'. एक्शन और रोमांस से भरपूर इस फिल्म में आम्रपाली दूबे भोजपुरी की स्टार एक्ट्रेस मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह सग नजर आएंगी.

हाल ही में आम्रपाली ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था, जिसमें वह प्रेग्नेंट थी. फिल्म में रितेश पांडे, विक्रांत सिंह और रक्षा गुप्ता भी अहम रोल में होंगी. फिल्म इसी साल रिलीज होगी.

ये भी पढे़ं : Amrapali Dubey Pregnant? बिना शादी मां बनने जा रहीं भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे?, बेबी बंप फ्लॉन्ट कर फैंस को दी गुडन्यूज

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.