ETV Bharat / entertainment

करवा चौथ मनाने के बाद 'देसी गर्ल' ने मुंबई को कहा अलविदा, बोलीं- मिस यू मेरी जान

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Nov 2, 2023, 11:08 AM IST

Priyanka Chopra Celebrates Karwa Chauth: हाल ही में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने करवा चौथ सेलिब्रेट किया. उन्होंने इस बार करवा चौथ मुंबई में ही सेलिब्रेट किया है. जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. और अब वे वापस अमेरिका लौट गई हैं.

Priyanka Chopra Karwa Chauth
प्रियंका चोपड़ा करवा चौथ

मुंबई: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने करवा चौथ सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर अपलोड की. जिनमें उन्होंने छलनी और चांद की फोटो शेयर की है. इस करवाचौथ पर प्रियंका मुंबई में ही थी. इसीलिए उन्होंने यहीं पर करवा चौथ मनाया.

Priyanka Chopra Karwa Chauth
प्रियंका ने सेलिब्रेट किया करवा चौथ

वापस अमेरिका लौटीं 'देसी गर्ल'
करवा चौथ सेलिब्रेट करने के बाद प्रियंका चोपड़ा वापस अमेरिका लौट गई हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी इस्टाग्राम स्टोरी पर करवा चौथ मनाते हुए फोटोज शेयर की. जिनमें छलनी और दिखाई दे रहा है, वहीं अपनी दूसरी स्टोरी में मुंबई की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा. मैं तुम्हें मिस करुंगी मुंबई..अलविदा मेरी जान..जल्द मुलाकात होगी.

Priyanka Chopra
करवा चौथ सेलिब्रेट करने के बाद वापस अमेरिका लौटीं देसी गर्ल

MAMI के लिए मुंबई आई थीं प्रियंका
दरअसल प्रियंका चोपड़ा MAMI Film Festival के लिए मुंबई आई थी. उन्होंने इस फिल्म फेस्टिवल को होस्ट किया था. प्रियंका 27 अक्टूबर को फिल्म फेस्टिवल के लिए मुंबई पहुंची थी. जिसमें पहले दिन ही प्रियंका ने खूबसूरत व्हाईट गाउन में लाइमलाइट लूट ली थी. वहीं दूसरे दिन प्रियंका फ्लोरल साड़ी में नजर आईं. उनके इस देसी अंदाज को देखकर सभी की निगाहें उन पर टिक गई.

प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपने स्पेशल मूमेंट शेयर करती रहती हैं. प्रियंका अपनी बेटी मालती के साथ भी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. फिलहाल प्रियंका पति निक जोनास के साथ उनके सिंगिंग टूर पर हैं. और इसके एंजॉय कर रही हैं. जोनास ब्रदर्स के कॉन्सर्ट से देसी गर्ल अपडेट शेयर करती रहती हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा पिछली बार फिल्म 'लव अगेन' और 'सिटाडेल' में नजर आई थीं. वहीं अब वे कल्पना चावला की बायोपिक और फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में नजर आ सकती है.

यह भी पढ़ें:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.