ETV Bharat / entertainment

Priyanka Chopra in India : बेटी मालती संग पहली बार देश आईं प्रियंका चोपड़ा, एयरपोर्ट पर दिखा देसी गर्ल का हॉट लुक

author img

By

Published : Mar 31, 2023, 2:48 PM IST

Updated : Mar 31, 2023, 5:00 PM IST

Priyanka Chopra in India
बॉलीवुड

Priyanka Chopra in India : बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार संग इंडिया आई हैं. शुक्रवार (31 मार्च) को एक्ट्रेस को अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास और पति निक जोनास संग एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है. प्रियंका चोपड़ा बेहद हॉट लुक में इंडिया पहुंची हैं.

मुंबई : ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए गुडन्यूज है. बॉलीवुड को लेकर चौंकाने वाला खुलासा करने के बाद प्रियंका चोपड़ा अब अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस और पति निक जोनस संग भारत अपने वतन आई हैं. शुक्रवार (31 मार्च) को प्रियंका को अपनी फैमिली संग बड़े ही खूबसूरत अंदाज में देखा गया है. बता दें, प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी संग पहली बार भारत आई हैं. ऐसे में मालती भी पहली बार अपनी नानी मधु चोपड़ा के घर आई हैं. प्रियंका चोपड़ा पिंक रंग की थाई हाई स्लिट ड्रेस में हॉट लुक में इंडिया पहुंची हैं और वहीं मालती ने खूबसूरत फ्रॉक पहनी हुई है.

अब सोशल मीडिया और बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा के भारत आने की खबरें तेजी से फैल रही हैं. एयरपोर्ट पर जोनास फैमिली की लुक देखते ही बन रहा है. इन तस्वीरों में देखा जाए तो प्रियंका से उनके फैंस की नजरें हटने का नाम नहीं ले रही हैं.

वहीं, निक जोनस कूल लुक में दिख रहे हैं. निक ने सिर पर ऑरेंज रंग की कैप लगाई हुई है. वहीं, जोनास फैमिली बेहद खूबसूरत और प्यारी लग रही है. बता दें, मालती पैदा होने के एक साल बाद नानी के घर गर्मियों की छुट्टियों में आई हैं.

बता दें, मालता जन्म बीते साल जनवरी में सरोगेसी के जरिए हुआ था. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि मां की सलाह पर उन्होंने 30 साल की उम्र में एक फ्रिज करवाया था.

बहन की शादी में भारत आईं प्रियंका चोपड़ा?

सोशल मीडिया पर शोर है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी कजिन परिणीति चोपड़ा की शादी के लिए भारत आई हैं. परिणीति चोपड़ा और आप लीडर राघव चड्ढा की शादी की खबरों पर मुहर लग गई है और वह जल्द ही शादी करने वाले हैं. ऐसे में प्रियंका चोपड़ा का भारत आना बताता है कि परिणीति बहुत जल्द राघव संग सात फेरे लेंगी.

वहीं, अपने हालिया इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से दूर होने की वजह का खुलासा कर फिल्म इंडस्ट्री और अपने फैंस को चौंका दिया था. प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि वह बॉलीवुड में राजनीति करने वालों से थक चुकी थी और उन्हें फिल्मों में अच्छे-अच्छे रोल नहीं मिल रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें अमेरिका जाकर अपना करियर तलाशना पड़ा. इस शॉकिंग के खुलासे के बाद पूरे फिल्म जगत में खलबली मच गई थी.

ये भी पढ़ें : Citadel Trailer 2 OUT : 'सिटाडेल' का नया ट्रेलर रिलीज, प्रियंका चोपड़ा का दिखा फुल ऑफ एक्शन-रोमांटिक अवतार

Last Updated :Mar 31, 2023, 5:00 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.