ETV Bharat / entertainment

HBD Arjun Kapoor : अंशुला-जाह्नवी ने भाई पर लुटाया प्यार, करीना से कृति सेनन तक इन बॉलीवुड गर्ल्स ने अर्जुन कपूर का बर्थडे बनाया खास

author img

By

Published : Jun 26, 2023, 3:31 PM IST

Updated : Jun 26, 2023, 3:45 PM IST

HBD Arjun Kapoor
अर्जुन कपूर

HBD Arjun Kapoor : अर्जुन कपूर को उनके बर्थडे पर बॉलीवुड सेलेब्स खूब बधाईयां दे रहे हैं. इस खास मौके पर करीना कपूर खान से लेकर कृति सेनन तक ने एक्टर को बर्थडे विश किया है.

मुंबई : फिल्म इश्कजादे (2012) से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर अर्जुन कपूर 26 जून को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. अर्जुन इस दिन को अपनी स्पेशल लेडी मलाइका अरोड़ा संग खूबसूरत बना रहे हैं. कपल ने बीती रात बर्थडे पार्टी की और जमकर इन्जॉय किया. मलाइका अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन के लिए अपने 25 साल पुराने हिट सॉन्ग छैया-छैया पर जमकर नाचीं. कपल का जश्न अभी तक जारी है और इस बीच अर्जुन कपूर को बॉलीवुड से एक के बाद एक विशेज आ रहे हैं. इस कड़ी में अर्जुन कपूर को उनके बर्थडे पर करीना कपूर खान से लेकर उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की को-एक्ट्रेस कृति सेनन ने उन्हें सोशल मीडिया पर आकर बधाई दी है.

HBD Arjun Kapoor
सोनम कपूर की बड़ी बहन रिया कपूर ने अर्जुन को विश किया बर्थडे
HBD Arjun Kapoor
अंशुला कपूर, अर्जुन कपूर और खुशी कपूर
HBD Arjun Kapoor
जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर

अर्जुन पर बहनों ने लुटाया प्यार

अर्जुन कपूर को उनकी बहने अंशुला कपूर, रिया कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने जन्मदिन विश कर खूब प्यार लुटाया है. अर्जुन की इन सभी बहनों ने उनके साथ तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन विश किया है.

इन बॉलीवुड गर्ल्स ने बनाया अर्जुन का बर्थडे खास

वहीं, अर्जुन कपूर बर्थडे विश करने वाली बॉलीवुड बालाओं में करीना कपूर, कृति सेनन और परिणीति चोपड़ा भी शामिल हैं. इन सभी एक्ट्रेस ने अर्जुन कपूर के साथ अपनी यादगार और अनदेखी तस्वीर शेयर कर एक्टर को बर्थडे विश किया है.

HBD Arjun Kapoor
परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर
HBD Arjun Kapoor
कृति सेनन और अर्जुन कपूर
HBD Arjun Kapoor
करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर

बता दें, अर्जुन कपूर 26 जून को 38 साल के हो गये हैं और 49 साल की बॉलीवुड दीवा मलाइका अरोड़ा को डेट करते हैं. दोनों की रिलेशनशिप को दो साल से ज्यादा का समय हो चुका है. कपल के फैंस को इंतजार है कि वो शादी कब करेंगे. मीडिया की मानें तो कपल अगले साल तक शादी कर लेगा.

ये भी पढे़ं : HBD Arjun Kapoor : शर्टलेस फोटो शेयर कर मलाइका ने BF अर्जुन को विश किया बर्थडे, बोलीं- मेरे हैंडसम, एक्टर का दिल हुआ बाग-बाग

Last Updated :Jun 26, 2023, 3:45 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.