ETV Bharat / entertainment

Arjun Kapoor : 38वें बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने अपने ब्रांडेड कपड़ों की लगाई SALE, जानिए कहां

author img

By

Published : Jun 26, 2023, 11:36 AM IST

Updated : Jun 26, 2023, 12:47 PM IST

Arjun Kapoor
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर

Arjun Kapoor : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर 26 जून को अपना 38वां बर्थडे मना रहे हैं. इस बाबत बीती रात को एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा जमकर पार्टी की. अब अर्जुन कपूर को लेकर कहा जा रहा है कि वह अपने बर्थडे को खास बनाने के लिए बहुत नेक काम करने जा रहे हैं.

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर 26 जून को 38 साल के हो गए हैं. इस खास मौके पर अर्जुन को उनके चाहनेवाले जमकर बर्थडे विश कर रहे हैं. वहीं, बीती रात अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा और दोस्तों संग जमकर पार्टी की. इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर अपने 25 साल पुराने आइकॉनिक सॉन्ग छैया-छैया पर मस्ती में झूमकर डांस किया. अब बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका का यह डांस का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस बीच खबर आई है कि अर्जुन कपूर अपने बर्थेड पर मानवता का परिचय देने जा रहे हैं. एक्टर अपने बर्थडे पर स्टूडेंट्स के लिए बड़ा नेक काम करने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन कपूर अपने फेवरेट ब्रांडेड कपड़ों की सेल लगाने जा रहे हैं.

कहां लगेगी सेल ?

रिपोर्ट्स की मानें तो ऑस्कर फाउंडेशन पर यह ऑनलाइल सेल लगने जा रही है. यह एक मुंबई बेस्ड एनजीओ है, जो स्कूल में बच्चों को भेजने और उनका वहां पढ़ाई में मन लगाने के लिए फुटबॉल खेल का इस्तेमाल करता है. इस संगठन ने गरीब और जरूरतमंद 14 हजार बच्चों को सशक्त बनाया है.

क्या बोले एक्टर अर्जुन कपूर ?

अपने ब्रांडेड कपड़ों की सेल पर अर्जुन कपूर ने कहा है, 'इन कपड़ों से मेरी खुशियां, खास दिन और मेरी अचीवमेंट्स की यादें जुड़ी हैं, जिन्हें इन बच्चों संग साझा करने पर खुश हूं, मैं आशा करता हूं कि उनको यह पसंद आए क्योंकि किसी की मदद करना सबसे बड़ा काम है, सेलिब्रिटी सर्कुलैरिटी, इस तरह मदद करने के कल्चर से अपने दिन को बिताना सबसे अच्छा है'.

अर्जुन कपूर वर्कफ्रंट

बता दें, अर्जुन कपूर बहुत जल्द फिल्म 'द लेडी किलर' में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर संग नजर आएंगे. वहीं, अर्जुन तमिल फिल्म 'कोमली' के हिंदी रीमेक पर भी काम कर रहे हैं. इतना ही नहीं अर्जुन फिल्म 'पठान' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद संग भी एक एक्शन फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. पिछली बार अर्जुन कपूर आसमान भारद्वाज की फिल्म 'कुत्ते' में देखा गया था, जो मौजूदा साल की 13 जनवरी को रिलीज हुई थी.

ये भी पढे़ं : Watch : बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के बर्थडे बैश में 'छैया-छैया' पर मस्त होकर नाचीं मलाइका अरोड़ा, हो रहीं ट्रोल
Last Updated :Jun 26, 2023, 12:47 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.