ETV Bharat / city

नोएडा: फ्लॉवर शो में प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल, जब्त हुई 52 किलो प्लास्टिक

author img

By

Published : Feb 23, 2020, 9:31 PM IST

नोएडा प्रधिकरण की ओर से 34वें फ्लॉवर शो के आयोजन में प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया. इस पर निजी संस्था 'ट्री' की संस्थापक शैल माथुर भड़क गई और उन्होंने शो से 52 किलो से ज्यादा प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की. उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के अधिकारियों की शह पर ही है प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा है.

tree foundation founder shail mathur action on banned plastic use in flower show in noida
फ्लॉवर शो में प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल पर भड़की शैल माथुर

नई दिल्ली/नोएडा: सेक्टर 21-ए नोएडा स्टेडियम में फ्लॉवर शो का आयोजन किया गया नोएडा अथॉरिटी ने इस साल 34वें फ्लॉवर शो को आयोजित किया. लेकिन इस शो में प्रतिबंधित प्लास्टिक का भारी मात्रा में इस्तेमाल किया जा रहा था. इस बात पर निजी संस्था 'ट्री' की संस्थापक शैल माथुर भड़क उठी. साथ ही उन्होंने फ्लॉवर शो से की 52 किलो से ज्यादा प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की है.

फ्लॉवर शो में प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल

शैल माथुर का प्रधिकरण के अधिकारियों पर आरोप

शैल माथुर ने प्राधिकरण के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्राधिकरण के कार्यक्रम में उनके अधिकारियों की नाक के नीचे प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल हो रहा हैं.

फ्लॉवर शो में धड़ल्ले से इस्तेमाल हुई प्लास्टिक

सामाजिक संस्थान Tree की संस्थापक शैल माथुर ने बताया कि फ्लॉवर शो में लगे स्टॉल्स में लोगों को प्रतिबंधित प्लास्टिक इस्तेमाल नहीं करने की बात की गई है, लेकिन उसके बावजूद पिछले तीन दिनों में 52 किलो से ज्यादा प्रतिबंधित प्लास्टिक इस्तेमाल किया जा रहा था.

'एक भी चालान अभी तक काटा नहीं गया'

उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 3 दिनों से अधिकारियों को प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल को नहीं करने की जानकारी दी जा रही है, लेकिन एक भी चालान अभी तक नहीं काटा गया है.

'धरती मां बचेगी तो हम बचेंगे'

शैल माथुर ने अपील करते हुए कहा कि धरती मां बचेगी तो हम बचेंगे, उद्योग बचेंगे. इसलिए प्रतिबंधित प्लास्टिक इस्तेमाल ना करें.

'अधिकारियों की शह पर प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल'

मामले को तूल पकड़ते देख प्राधिकरण के अधिकारियों ने मामले को रफादफा करने की कोशिश की, लेकिन शैल माथुर भड़क उठी और अधिकारियों के साथ उनकी कहासुनी हो गई. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्राधिकरण के अधिकारियों की शह पर ही है प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.