ETV Bharat / city

महिला डॉक्टर को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

author img

By

Published : Mar 3, 2022, 3:23 PM IST

जीबी पंत
जीबी पंत

दिल्ली में महिला डॉक्टर काे बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज आराेपी काे गिरफ्तार कर लिया. जानिये महिला डॉक्टर ने क्या क्या आराेप लगाये.

नई दिल्लीः केशवपुरम में जीबी पंत अस्पताल में काम करने वाली 29 वर्षीय महिला डॉक्टर को कथित रूप से बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी थी. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते आराेपी काे गिरफ्तार कर लिया.

पीड़िता की शिकायत के अनुसार उसने स्टॉक और शेयर मार्केट के बारे में जानकारी जुटाने के लिए एक ऐप के जरिए कन्हैया नगर निवासी देवाशीष से संपर्क किया था. देवाशीष को अपने घर बुलाया और सारी चीजें समझा कर वह वापस चला. अगले दिन महिला डॉक्टर आरोपी के घर गई जहां देवाशीष ने उसके साथ दुष्कर्म किया फिर घर में बंद करके चला गया. कुछ देर बाद देवाशीष का एक दोस्त आया जिसने महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की.

इसे भी पढ़ेंः सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर सहकर्मी को प्रताड़ित करने वाला गिरफ्तार

इस दाैरान महिला डॉक्टर वहां से भागने में कामयाब हो गई और पुलिस के पास पहुंची. पीड़ित महिला डॉक्टर ने आपबीती पुलिस को बताई. जिसके बाद पुलिस ने महिला डॉक्टर के बयानों के आधार पर और मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया. कार्रवाई करते हुए देवाशीष नाम के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत एप


ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.