ETV Bharat / city

कालिंदी कुंज : यमुना में बढ़ा प्रदूषण, पानी के ऊपर झाग ही झाग

author img

By

Published : Nov 6, 2021, 5:53 PM IST

यमुना में प्रदूषण खतरनाक स्तर के पार हो गया है. कालिंदी कुंज में यमुना की जलधारा में सफेद झाग ही झाग नजर आ रहा है. जो इस बात का सबूत है कि पानी में अमोनिया की मात्रा खतरनाक स्तर के पार पहुंच चुका है. ऐसे में यमुना का पारिस्थितिक तंत्र मिटने की कगार पर है.

कालिंदी कुंज में यमुना की जलधारा में सफेद झाग ही झाग
कालिंदी कुंज में यमुना की जलधारा में सफेद झाग ही झाग

नई दिल्ली : राजधानी में प्रदूषण के खिलाफ कई कदम उठाए जा रहे हैं. दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के खिलाफ मुहिम की शुरुआत की है. इसके बावजूद दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति गंभीर होती जा रही है. यमुना में भी प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है. कालिंदी कुंज में यमुना की जलधारा के ऊपर सफेद झाग ही झाग नजर आ रहा है.

ईटीवी भारत की टीम ने कालिंदी कुंज यमुना घाट से शनिवार को यमुना की स्थिति जानने की कोशिश की. इस दौरान यमुना के पानी में प्रदूषण बढ़ा मिला. यहां पानी के ऊपर बड़े पैमाने पर झाग नजर आ रहा है. यमुना में सफेद झाग तब नजर आता है, जब पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ जाती है. इससे दिल्ली में पानी की सप्लाई पर भी असर पड़ता है.

कालिंदी कुंज में यमुना की जलधारा में सफेद झाग ही झाग

इसे भी पढ़ें : यमुना में बढ़ा प्रदूषण स्तर, दिल्ली में मछली मारने पर रोक


दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के साथ ही यमुना की बेहतरी के लिए कई सरकारी योजनाएं चल रही हैं और कई तरह के दावे भी किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है. न तो दिल्ली की हवा से जहर निकला है और न ही यमुना की जलधारा साफ हुई है. यमुना की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. सफेद झाग बता रहा है कि यमुना का ईको सिस्टम भयंकर खतरे से जूझ रहा है. ऐसी हालत में जल-जीवों का अस्तित्व भी खतरे में है. बारिश के दिनों में यमुना की हालत कुछ हद तक बेहतर रहती है. उसके बाद शायद ही कोई महीना ऐसा रहता है, जब यमुना में कचरा न उड़ेला जाता हो.

ऐसी ही ज़रूरी और विश्वसनीय ख़बरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत एप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.